
गुवाहाटी: असम में बाढ़ का कहर का जारी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक, गुरुवार को असम के धुवरी में बाढ़ के कारण एक और शख्स की मौत हो गई। जिसके कारण अब बाढ़ से मरने वालों की संख्या 75 हो गई है। इसके साथ ही सात जिलों में पानी का स्तर भी बढ़ा है।
इन जिलों में पानी का लेवल बढ़ा
भूटान के कुरीचू नदी पर स्थित कुरीचू जलविद्युत जलाशय से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण असम के बारपेटा, नलबाड़ी, बकसा, चिरांग, कोकराझार, धुबरी और दक्षिण सलमारा जिलों में बाढ़ के पानी में का लेवल बढ़ गया है। वहीं कुछ जिलों में पानी का लेवल कम भी हुआ है।
34 लाख 92 हजार लोग हुए बाढ़ से प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक बाढ़ के कारण 18 जिलों के 2753 गांवों के 34 लाख 92 हजार 734 लोग प्रभावित हुए हैं।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.