पश्चिम बंगाल में पत्नी के सामने गोली मारकर की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, स्थानीय सांसद ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

Published : Oct 12, 2019, 08:46 PM IST
पश्चिम बंगाल में पत्नी के सामने गोली मारकर की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, स्थानीय सांसद ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

सार

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे एक दुकानदार की अज्ञात बदमाशों ने उसकी पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 52 वर्षीय हरलाल देवनाथ को शुक्रवार रात को राणाघाट पुलिस थाने के तहत आने वाले हबीबपुर में गोली मार दी गई।

कृष्णनगर (पश्चिम बंगाल). पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे एक दुकानदार की अज्ञात बदमाशों ने उसकी पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 52 वर्षीय हरलाल देवनाथ को शुक्रवार रात को राणाघाट पुलिस थाने के तहत आने वाले हबीबपुर में गोली मार दी गई।

तृणमूल कांग्रेस पर लगे हत्या के आरोप 
स्थानीय भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने देवनाथ को पार्टी कार्यकर्ता बताते हुए इस हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप को खारिज कर दिया। देवनाथ की पत्नी चंदना ने बताया, ‘‘हम अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। दो लोग ग्राहक बनकर आए और कुछ सामान मांगा। जब मेरे पति उन्हें सामान देने के लिए मुड़े तो उन्होंने गोली चला दी और फरार हो गए।’’

1995 से था भाजपा का हिस्सा 
चंदना चिल्लायी और स्थानीय लोग वहां जमा हो गए। वे देवनाथ को राणाघाट अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राणाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक वीसीआर अनंतनाग ने कहा, ‘‘हम मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।’’नदिया दक्षिण से भाजपा अध्यक्ष मानवेंद्रनाथ रॉय ने कहा, ‘‘वह हमारा बूथ स्तर का कार्यकर्ता था और 1995 से भाजपा में था। टीएमसी ने पहले भी उसे धमकी दी थी। अब उन्होंने उसे मार दिया।’’ बहरहाल, स्थानीय टीएमसी नेताओं ने इस हत्या में संलिप्तता से इनकार किया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?
कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?