बेटे को खींचकर ले जा रहा था तेंदुआ, दहाड़ते हुए पहुंची मां और 'धूल' चटा दी

Published : Nov 28, 2020, 06:03 PM IST
बेटे को खींचकर ले जा रहा था तेंदुआ, दहाड़ते हुए पहुंची मां और 'धूल' चटा दी

सार

मां से बड़ी ताकत दुनिया में कोई नहीं। जब बात उसके बच्चे जिंदगी से जुड़ी हो, तो वो अपनी भी फिक्र नहीं करती। ऐसा ही कुछ गुजरात के गिर-सोमनाथ जिले में देखने को मिला। यहां शनिवार को एक बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। यह देखकर उसकी मां दौड़ी और धूल उठाकर तेंदुआ की आंखों में झोंक दी। इससे वो घबराकर भाग गया।

गिर-सोमनाथ, गुजरात. मां की शक्ति के आगे सब कमजोर हैं। यही उदाहरण यहां देखने को मिला। मामला एक मां के बच्चे की जिंदगी से जुड़ा था। यहां शनिवार को एक बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। यह देखकर उसकी मां दौड़ी और धूल उठाकर तेंदुआ की आंखों में झोंक दी। इससे वो घबराकर भाग गया। घटना गिर-सोमनाथ जिले के बरूला गांव की है। सुबह मंजूबेन अपने खेत में काम कर रही थीं। पास ही उनका 8 साल का बेटा आर्यन खेल रहा था। इसी बीच जंगल से एक तेंदुआ पहुंचा और बच्चे पर हमला कर दिया। वो उसे खींचकर अपने साथ ले जाने लगा था। उसकी चीख-पुकार सुनकर मंजूबेन ने मुट्ठी में धूल भरी और दौड़कर तेंदुए के पास पहुंचकर उसकी आंखों में झोंक दी। ऐसा उन्होंने कई बार किया। आखिरकार तेंदुआ घबराकर वहां से भाग गया।

तेंदुए के हमले से आर्यन के पीठ में जख्म हो गए। लोग उसे फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि बच्चे की हालत ठीक है। इस घटना के बाद मंजूबेन की बहादुरी की चर्चा हो रही है।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?
कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?