गोमाता सिर्फ देसी गाय, BJP नेता ने विदेशी गायों को बताया 'आंटी'

गोमाता को लेकर चली आ रही राजनीति के बीच पश्चिम बंगाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने देसी गायों के आवाज की तारीफ की है। उन्होंने देसी गायों की आवाज को विदेशी गायों से बेहतर बताया है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 5, 2019 10:43 AM IST / Updated: Nov 05 2019, 04:25 PM IST

वर्दमान. गोमाता को लेकर देश में एक अलग तरह की राजनीति चल रही है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक नया 'उद्घोष' किया है। उन्होंने विदेशी गायों को आंटी बताया है। घोष ने कहा कि देसी गायें विदेशी नस्लों की गायों की तरह आवाज नहीं करतीं। घोष ने विदेशी गायों की पूजा को भी गलत ठहराया है। घोष बर्दवान के टाउनहाल में 'गवी (गाय) कल्याण समिति' के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

दिलीप घोष ने दो टूक कहा कि विदेशी नस्ल की गाय 'गोमाता' नहीं होतीं। इसलिए उनकी पूजा नहीं करनी चाहिए। घोष ने कहा कि देसी गायों में सोना होता है। इसी वजह से उनके दूध का रंग भी सुनहरा होता है। घोष ने वैज्ञानिक तरीके से तर्क दिया कि गायों में एक नाड़ी (ब्लड वेसल) होती है। यही धूप के जरिये सोने का उत्पादन करती है। घोष ने कहा कि विदेशी गायें सिर्फ एक जानवर हैं। विदेशी गायों की पूजा को गलत ठहराते हुए घोष ने कहा कि हमारे देश के देवता भी विदेशी चीजें मंजूर नहीं करते। 

Latest Videos

घोष ने विदेशी गायें पालने वालों पर तंज कंसते हुए कहा कि अंग्रेजी में पढ़े-लिखे लोग अंग्रेजी पत्नी पसंद करते हैं। घोष ने बगैर राजीव गांधी का नाम लिए कहा कि कुछ नेताओं ने भी अंग्रेजी लड़कियों से शादी की। विदेशी पत्नियां यहां के नेताओं पर बुरा असर डाल रही हैं। नेताओं को जेल तक जाना पड़ रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गोमांस खाने वालों को नसीहत दी कि उन्हें कुत्ते का मांस खाना चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। ये लोग किसी भी जानवर का मांस खाएं, लेकिन अपने घर पर। उन्हें कौन रोक रहा है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम