कोरोना वायरस: तेलंगाना में एक और मामला आया सामने, राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या हुई 22


कोविड-19 की स्थिति पर जारी किए गए एक मीडिया बुलेटिन में कहा गया, “आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के निवासी 24 वर्षीय एक व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। उक्त व्यक्ति दुबई होते हुए लंदन से आया था। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 22, 2020 11:56 AM IST


हैदराबाद. तेलंगाना में 24 वर्षीय एक व्यक्ति में रविवार को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद राज्य में विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

व्यक्ति दुबई होते हुए लंदन से आया था भारत

Latest Videos

कोविड-19 की स्थिति पर जारी किए गए एक मीडिया बुलेटिन में कहा गया, “आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के निवासी 24 वर्षीय एक व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। उक्त व्यक्ति दुबई होते हुए लंदन से आया था। उसकी हालत स्थिर है और वर्तमान में उसे तेलंगाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंद्र ने ‘जनता कर्फ्यू’ और कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदम पर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

राज्य में महामारी अधिनियम लागू

तेलंगाना सरकार ने इस बाबत शनिवार को एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। इसके अलावा महामारी अधिनियम 1897 को भी शनिवार को राज्य में लागू कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने जनता से 24 घंटे के लिए स्वघोषित कर्फ्यू का आह्वान किया था और अपील की थी कि विषाणु के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोग घर से बाहर न निकलें।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 22 मार्च सुबह छह बजे से 23 मार्च की सुबह छह बजे तक लोगों से घर में रहने का अनुरोध किया गया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
Jammu and Kashmir और Haryana Election Result के बाद BJP कार्यालय पहुंचे PM Modi, जश्न का दिखा माहौल
'कांग्रेस के लिए लोगों ने लगाया नो एंट्री का बोर्ड' Haryana Election Result के बाद PM Modi ने सुनाया
Haryana Chunav Result : BJP की जीत के बाद क्या बोले नायब सैनी, किसे दिया क्रेडिट
पहले ही चुनाव में विनेश फोगाट को मिली बंपर जीत, चुनावी अखाड़े में विरोधियों को दे दी पटखनी