
तमिलनाडु. लॉकडाउन का सबसे ज्यादा बुरा असर देश के लाखों मजदूरों पर पड़ रहा है। अपना काम ठप हो जाने के बाद वो पलायन कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आया है। जहां एक मजदूर अपनी जान जोखिम में डाल घर जाने के लिए निकला था। लेकिन, रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया।
जान हथेली पर रखकर निकला था घर जाने
दरअसल, अपना धंधा बंद हो जाने के बाद 20 वर्षीय अफजाल तमिलनाडु से 2 हजार किलोमीटर दूर से बाइक चलाकर यूपी के मुजफ्फरनगर जाने के लिए निकला था। वह घर पहुंचने से पहले ललितपुर के पास मंगलवार रात को बाइक से फिसल गया। जिससे उसको गंभीर चोट आ गई। बता दें कि यह घटना झपकी लगने और जल्दबाजी के चलते हुई। पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर उसकी हालत काफी गंभीर बता रहे हैं।
कपड़ा बेचने का करता है धंधा
जानकारी के मुताबिक, युवक तमिलनाडु में साइकिल पर कपड़ा बेचने का काम करता है। वह अपने तीन-चार दोस्तों के साथ 26 मार्च को मुदरई से 2693 किलोमीटर दूर मुजफ्फरनगर के लिए निकला था। पुलिस ने युवक को समझाया इस तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। घर जाने की जिद में कहीं तुम्हारी मौत भी हो सकती थी।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.