पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या, मां के सीने से चिपके मिले मासूम..पुलिस भी भावुक

हैरान कर देनी वाली यह वारदात दिल्ली के रोहिणी इलाके गुरुवार सुबह घटी। जहां मृतकों की पहचान धीरज यादव, पत्नी आरती, बच्चे हितेन (6), आर्थव (3) के रूप में हुई।  पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ताला तोड़ा और शव बरामद कर लिए।

Asianet News Hindi | Published : Apr 1, 2021 6:23 AM IST

दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक परिवार के चार लोगों के शव बेडरूम में मिले। पति की लाश फंदे से लटकती मिली, जबकि पत्नी और 2 छोटे बच्चे जमीन में पड़े थे। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर आला अफसरों का जमावड़ा लगा हुआ है।

मासूमों शव देख भावुक हुए अफसर
दरअसल, हैरान कर देनी वाली यह वारदात दिल्ली के रोहिणी इलाके गुरुवार सुबह घटी। जहां मृतकों की पहचान धीरज यादव, पत्नी आरती, बच्चे हितेन (6), आर्थव (3) के रूप में हुई।  पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ताला तोड़ा और शव बरामद कर लिए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं पुलिस के अधिकारी मासूमों का शव देख भावुक हो गए।

Latest Videos

पति ने पत्नी और बच्चों को मार की आत्महत्या
घर के मुखिया धीरज का शव फंदे से लटका मिला है। जबकि पत्नी और बच्चो के शव पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ति ने पहले पत्नी और दोनो बच्चों को मौत के घाट उतरा और उसके बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

माता-पिता और भाई-भाभी के साथ रहता था मृतक
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक धीरज यादव रोहिणी के नाहरपुर गांव का रहने वाला था। वह तीन फ्लोर के माकान में उपरी मंजिल पर रहता था। जबकि पिता माहा सिंह और उनकी पत्नी सुदेश रानी ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। वहीं बीच में उनका बड़ा भाई नीरज पहले फ्लोर पर रहता है। घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। परिवार के लोग भी इस बात से इंकार कर रहे हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts