दिल्ली में रातभर बारिश के बाद सुबह कोहरा, हवा की गुणवत्ता भी हुई 'खराब'

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रातभर बारिश होने के बाद शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 17, 2020 6:05 AM IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रातभर बारिश होने के बाद शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 16.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में बादल छाए रहने के साथ मामूली बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

Latest Videos

वायु गुणवत्ता हुई खराब

शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान शनिवार को करीब नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 283 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक 0-50 श्रेणी में 'खराब', 51-100 में 'संतोषजनक', 101-300 में 'मध्यम' , 201-300 में 'खराब', 301-400 में 'बेहद खराब' और 401-500 में 'गंभीर' माना जाता है। वहीं, 500 से ऊपर के एक्यूआई को 'अति गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev