Goa Election 2022 : कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, देखिए किसे कहां से मैदान में उतारा

गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे। 14 फरवरी को गोवा में मतदान होंगे जबकि 10 मार्च को नतीजे आएंगे। 21 जनवरी को नामांकन शुरू हो जाएंगे। 28 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख होगी। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 9, 2022 4:45 PM IST / Updated: Jan 09 2022, 10:36 PM IST

पणजी : गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Election 2022) को देखते हुए कांग्रेस (Congress) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पहली और दूसरी लिस्ट को मिलाकर कांग्रेस अब तक 17 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। बता दें कि राज्य में कुल 40 विधानसभा सीट है। पिछले चुनाव में कांग्रेस 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन वर्तमान में उसके पास सिर्फ 2 ही विधायक बचे हैं।

लिस्ट में किस-किस के नाम
कांग्रेस पार्टी की इस नई लिस्ट में जितेंद्र गांवकर, लुई फर्नांडीज, राजेश फलदेसाई, मनीषा शेनवी उसगांवकर और कैप्टन विराटो फर्नांडीज समेत 7 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। पार्टी ने जितेंद्र गांवकर को पेरनम से टिकट दिया है। क्रूज सीट से लुई फर्नांडीज को मैदान में उतारा है। इसके अलावा कंबरजुआ सीट से राजेश फलदेसाई, वलपोई से नीषा शेनवी उसगांवकर, डेबोलिम से कैप्टन विराटो फर्नांडीज, कोर्टालिम से ओलेन्सियो साइमोस और नवेलिम से एवेर्टानो फर्टाडो को मैदान में उतारा है। 

पहली लिस्ट में 10 नाम का ऐलान
बता दें कि दो दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए थे। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) भी गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए अभी तक 20 उम्मीदवारों के नाम तय चुकी है। बाकी के उम्मीदवारों के नाम भी जल्द ही सामने आ सकते हैं। 

गोवा में 14 फरवरी को मतदान
गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे। 14 फरवरी को गोवा में मतदान होंगे जबकि 10 मार्च को नतीजे आएंगे। 21 जनवरी को नामांकन शुरू हो जाएंगे। 28 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख होगी। कोविड-19 महामारी को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार सख्त प्रोटोकॉल तैयार किए हैं। इसके अनुसार, 15 जनवरी तक किसी भी रैली, रोड शो और पदयात्रा की इजाजत नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें-Goa Election 2022 : चुनाव से ठीक पहले निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर का इस्तीफा, कहीं ये तो वजह नहीं..

इसे भी पढ़ें-Goa को सभी दलों ने मिलकर राजनीतिक प्रयोगशाला बना दिया, BJP की मदद कर रही ममता बनर्जी की पार्टी - शिवसेना

 

Share this article
click me!