गोवा में दिवाली के दिन हुआ दर्दनाक हादसा, एक की गई जान, महिला गंभीर रूप से घायल

Published : Oct 25, 2022, 11:28 AM ISTUpdated : Oct 25, 2022, 11:29 AM IST
गोवा में दिवाली के दिन हुआ दर्दनाक हादसा, एक की गई जान, महिला गंभीर रूप से घायल

सार

गोवा के नॉर्थ इलाके स्थित अंजुना गांव में सोमवार 24 अक्टूंबर दिवाली के दिन एक दर्दनाक हादसे की खबर आई। जहां शाम को सिलेंडर ब्लास्ट में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। जिसमें युवक की मौत तो महिला गंभीर रूप  से घायल है। 

पणजी. उत्तरी गोवा के अंजुना गांव में दिवाली के दिन दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई। जिसमें पता चला है कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का गंभीर हालत में हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घटना सोमवार 24 अक्टूंबर शाम की बताई जा रही है। दिवाली की पूजा की तैयारी करते समय अचानक सिलेंडर फटने से वारदात हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तो महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया। 

दिवाली पूजन की कर रहे थे तैयारी, हो गया हादसा
मामले की जांच कर रही पुलिस अधीक्षक जीवबा दलवी ने  बताया कि  घटना सोमवार शाम करीब 7 बजकर 20 की बताई जा रही है। जब एक महिला रेशमा उस्काइकर दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन की तैयारी कर रही थी तभी वहां के किचन में रखे गैस सिलेंडर में अचानक से ब्लास्ट हो गया। अचानक से हुए इस धमाके से पूरे कियोस्क में आग फैल गई जिसकी चपेट में  वह महिला और वहां उनकी मदद कर रहा एक व्यक्ति आ गया। जिसमें व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीड़िता गंभीर रूप से घायल होकर वहीं बेहोश हो गई। पुलिस ने बताया कि लोगों के द्वारा घटना की सूचना मिली। 

कारण पता करने में लगी पुलिस
घटना की जानकारी पर मौके मे पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया जाहां जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक की मौत की कंफर्म किया वहीं महिला का गंभीर हालत में इलाज जारी है। मृतक की पहचान डेनसन डिसूजा ( 40) के रूप में हुई है। जो कियोस्क में महिला के साथ कार्य करता था। पुलिस ने बताया कि गैस सिलेंडर के फटने का कारण नहीं पता चल पाया है। प्रथम दृष्टया लीकेज के कारण ब्लास्ट माना जा रहा है। इस बारे में गहराई से जांच करके वास्तविक रीजन पता किया जा रहा है।

यह भी पढ़े- दीवाली की अगली सुबह पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था शख्स, अचानक हुआ कुछ ऐसा चली गई दोनों की जान

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

बाप रे बाप: 200 रुपए में एक लीटर पेट्रोल, भारत के इस राज्य में बुरी हालत
'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?