Gujarat Board SSC Result 2022 Declared: 10वीं में छात्राओं ने मारी बाजी, सूरत का रिजल्ट सबसे अच्छा, पाटण का कम

इस बार परीक्षा में कुल 7 लाख 72 हजार 727 स्‍टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 65.18 प्रतिशत पास हुए हैं। सूरत जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा 75.64 प्रतिशत  है जबकि सबसे कम रिजल्‍ट पाटण जिले का है, जो कि 54.29 प्रतिशत है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 6, 2022 3:43 AM IST / Updated: Jun 06 2022, 01:50 PM IST

करियर डेस्क :  गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GSEB) के 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सोमवार की सुबह-सुबह GSEB ने नतीजोँ का ऐलान कर दिया। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते  हैं। बोर्ड की तरफ से इस साल 10वीं की परीक्षा का आयोजन 28 मार्च से 9 अप्रैल 2022 तक किया गया था। कुल 9 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। 

लड़कियों ने मारी बाजी
रिजल्ट में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। उनका पास प्रतिशत 89.23 प्रतिशत है, जबकि 84.67 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। इस बार परीक्षा में कुल 7 लाख 72 हजार 727 स्‍टूडेंट्स शामिल हुए थे। 5 लाख 3 हजार 726 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सूरत में पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 75.64 प्रतिशत और पाटण जिले में सबसे कम 54.29 प्रतिशत है। इस साल 12 हजार 90 स्टूडेंट्स ने A1 ग्रेड, 52,992 को A2 ग्रेड, 93,602  को B1 ग्रेड और 1 लाक 30 हजार 97 को B2 ग्रेड मिला है।

Latest Videos

पिछले साल का रिजल्ट
पिछले साल कोरोना के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई थी। आंतरिक मूल्यांकन के हिसाब से रिजल्ट बना था। तब रिजल्ट 100 प्रतिशत था।  पिछले साल GSEB SSC के एग्जाम में 8 लाख 57 हजार 204 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 4 लाख 90 हजार 482 छात्र और 3 लाख 66 हजार 722 छात्राएं थीं। 8.57 लाख छात्रों में से 17 हजार 186 ने A1, 57 हजार 362 ने A2, 1 लाख 973 ने  B1, एक लाख 50 हजार 432 ने B2,  1 लाख 85 हजार 266 ने C1, 1 लाख 72 हजार 253 ने C2 और 1 लाख 73 हजार 732 ने D ग्रेड हासिल किया था। 

इन स्टेप्स से चेक करें स्कोर 

इसे भी पढ़ें
RBSE 12th Arts Result 2022: आज खत्म होगा 12वीं आर्ट्स स्टूडेंट्स का इंतजार, जानिए कितने बजे आने वाला है रिजल्ट

AP SSC Result 2022 : आज आएगा आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक कर सकते हैं मार्क्स

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Israel Hezbollah War: Nasrallah की मौत पर सीरिया में कुछ जगह क्यों मनाया जा रहा जश्न?
Nasrallah की मौत पर राहुल गांधी से लेकर महबूबा मुफ्ती तक सब को सुना गए हिमंता बिस्वा सरमा, पूछा सवाल
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral
जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...