बोर्ड में ई ग्रेड आने पर स्टूडेंट्स पास माने जाएंगे। एक या दो सब्जेक्ट में मार्क्स कम आने पर उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। इससे पहले शनिवार को रिजल्ट जारी होना था लेकिन तकनीकी समस्या के चलते नहीं हो पाया था।

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। BSEAP द्वारा दोपहर 12 बजे 10वीं का रिजल्ट ( AP SSC Result 2022) जारी किया जाएगा। नतीजों की घोषणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर की जाएगी। छात्र यहीं अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। इस बार AP SSC 10वीं की मेरिट लिस्ट नहीं जारी की जाएगी। नंबर के स्थान पर छात्रों को ग्रेड दी जाएगी। बता दें कि 27 अप्रैल से 9 मई 2022 तक चले एग्जाम में करीब 6.5 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे चेक करें मार्क्स

  • ऑफिशियल वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं
  • सर्विसेज के टैब पर क्लिक करना होगा
  • AP SSC Result 2022 के लिंक पर जाएं और अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन करें
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

ई ग्रेड पाने वाले स्टूडेंट्स भी होंगे पास
आंध्र प्रदेश बोर्ड में ई ग्रेड आने पर स्टूडेंट्स पास माने जाएंगे। एक या दो सब्जेक्ट में कम मार्क्स आने पर उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही बोर्ड की तरफ से रैंक का भी ऐलान नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने स्कूलों को छात्रों और अभिभावकों के हित को देखते हुए किसी भी लेवल पर SSC सार्वजनिक परीक्षाओं के लिए रैंक जारी करने या किसी तरह के विज्ञापन पर रोक लगाया है।

शनिवार को आने वाला था रिजल्ट
इससे पहले 10वीं का रिजल्ट शनिवार को आने वाला था लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से अंतिम समय में इसे रोक दिया गया था। आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि नतीजों के ऐलान से पहले छात्रों को इसकी जानकारी दी जाएगी। उसके बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए एक नोटिफिकेशन में बताया गया कि रिजल्ट सोमवार यानी 6 जून को जारी होंगे।

इसे भी पढ़ें
UP Board 10th 12th Result 2022: जानिए कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट, यहां चेक करें मार्क्स

RBSE Result 2022: जल्द आ सकता है राजस्थान बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, यहां कर सकते हैं चेक