Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात की गांधीधाम विधानसभा सीट, क्या है यहां का वोटिंग समीकरण

Published : Jul 04, 2022, 07:46 PM IST
Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात की गांधीधाम विधानसभा सीट, क्या है यहां का वोटिंग समीकरण

सार

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) में गांधी धाम विधानसभा सीट के लिए भी संभावित उम्मीदवारों ने अभी से प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।  

अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) का बिगुल बज चुका है। कच्छ जिले की गांधी धाम विधानसभा सीट के लिए भी प्रत्याशियों ने प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। गुजरात विधानसभा चुनावन 2017 की बात करें तो यहां से बीजेपी के महेश्वरी मालती किशोर ने कांग्रेस के किशोर गांगजी भाई पिंगोल को करीब 20 हजार मतों से हराया था। यह सीट कच्छ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती जहां से भारतीय जनता पार्टी के सांसद विनोद भाई चावड़ा चुने गए हैं। 

क्या है गांधी धाम विधानसभा सीट का वोटिंग ट्रेंड
गांधी धाम विधानसभा सीट पर 2017 के चुनाव के दौरान बीजेपी के पक्ष में करीब 52.36 प्रतिशत वोट पड़े थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में करीब 39.25 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। जबकि इस सीट पर तीसरे नंबर पर लोगों ने नोटा का बटन दबाया था। नोटा पर करीब 2.4 प्रतिशत वोट डाले गए थे। इस सीट पर 2012 में भी भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी जिन्हें कुल 72 हजार 988 वोट मिले थे।

अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है सीट
यह विधानसभा परिसीमन के बाद 2012 में अस्तित्व में आई थी। कच्छ जिले की यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। क्योंकि यहां पर अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। गांधी धाम विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान कुल  50 हजार 128 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 102 मतदान केंद्रों का संचालन महिलाओं द्वारा किया गया था। 

क्या है गांधीधाम का वोटिंग समीकरण
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के अनुसार गांधीधाम विधानसभा में मतदाताओं की कुल संख्या 276,816 थी। जिसमें 127,982 महिला मतदाता रहीं जबकि पुरूष मतदाताओं की संख्या 148,834 थी। पिछले पांच विधानसभा चुनाव के आंकड़ों को देखें तो विधानसभा में हर 5 साल के बाद करीब 50 हजार मतदाता बढ़ जाते हैं। माना जा रहा है कि 2022 विधानसभा चुनाव में यहां मतदाताओं की संख्या 3 लाख को पार कर सकती है। 

यह भी पढ़ें

Gujarat Assembly Election 2022: कच्छ की अंजार विधानसभा सीट, किसने बाजी मारी, किसका पलड़ा भारी
 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

बाप रे बाप: 200 रुपए में एक लीटर पेट्रोल, भारत के इस राज्य में बुरी हालत
'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?