जम्मू कश्मीर, लद्दाख में भीषण सर्दी, हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी

Published : Dec 15, 2019, 06:24 PM IST
जम्मू कश्मीर, लद्दाख में भीषण सर्दी, हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी

सार

हिमपात की वजह से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को लगातार चौथे दिन भी बंद रहा उधर, हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी की खबरें हैं मलाना में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है  


जम्मू: हाल में हिमपात के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाख भीषण सर्दी की चपेट में हैं। हिमपात की वजह से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को लगातार चौथे दिन भी बंद रहा। उधर, हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी की खबरें हैं। मलाना में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों केंद्रशासित प्रदेशों के अधिकतर हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट देखी गई। जम्मू शहर में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही।

उन्होंने बताया कि हालांकि, लद्दाख में द्रास सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 19.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इसके बाद लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.5 नीचे रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जवाहर सुरंग के पास और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की शाम भारी हिमपात के चलते बंद हुआ 270 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज लगातार चौथे दिन भी बंद रहा। उन्होंने कहा कि राजमार्ग को खोलने के प्रयास जारी हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

बाप रे बाप: 200 रुपए में एक लीटर पेट्रोल, भारत के इस राज्य में बुरी हालत
'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?