
शिमला. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) में चंबा विधानसभा का सियासी गणित भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस के बीच खेला जाता है। 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी के पवन नैय्यर ने कांग्रेस के नीरज अय्यर को 1879 वोटों से हराया था। दोनों दलों के बीच मार्जिन कम होने की वजह से यह सीट हिमाचल प्रदेश की सियासत में चर्चा में आ गई थी।
क्या कहते हैं 2017 के चुनावी नतीजे
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में भारतीय जनता पार्टी के पवन अय्यर को कुल 49.33 प्रतिशत वोट पड़े थे। वहीं कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी नीरज नैय्यर को कुल 45.9 प्रतिशत वोट पड़े थे। यहां पर करीब 1.2 प्रतिशत मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान चंबा सीट पर 71 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। इस सीट पर 2012 और 2017 दोनों चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है।
क्या है चंबा विधानसभा का वोटिंग ट्रेंड
चंबा विधानसभा सीट पर हुए 2017 के चुनावी आंकड़े बताते हैं कि सीट पर मतदाताओं की संख्या 75289 है। वहीं विधानसभा चुनाव 2012 के आंकड़े बताते हैं पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 69467 थी। यह ट्रेंड रहा है कि हर 5 साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 5 से 7 हजार मतदाताओं की संख्या बढ़ जाती है। चंबा विधानसभा सीट पर बीजेपी व कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखी जाती है।
क्या है चंबा विधानसभा की समस्या
चंबा विधानसभा क्षेत्र का नगर का इलाका टिहरी जिले का बड़ा जंक्शन है। हालांकि प्राकृतिक तौर पर समृद्ध इस इलाके में पीन के पानी की समस्या दशकों से चली आ रही है। जिसके निदान के छोटे-मोटे प्रयास ही हुए हैं। इसके अलावा कूड़ा डंपिंग ग्राउंड और बिजली की समस्या भी बनी रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सरकार पेयजल परियोजना पर ध्यान नहीं दे रही जिसकी वजह से पानी की समस्या है।
प्रकृति का खजाना है चंबा
हिमाचल प्रदेश का चंबा हिल स्टेशन एक ऐसी जगह है, जहां आप गर्मी की छुट्टियां शानदार तरीके से बिता सकते हैं। प्राकृति सौंदर्य से घिरा यह पूरा इलाका बेहत शांत और आंखों को सुकून देने वाला है। चंबा में ही मणिमहेश झील भी है, जो बेहद खूबसूरत है और पर्यटकों के लिए अलग अनुभव देती है। कलाटोप वन्यजीव अभ्यारण्य, चामुंडा देवी मंदिर यह कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां आप बार-बार जाना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें
Himachal Pradesh Assembly Election 2022: जानें भरमौर विधानसभा का चुनावी गणित
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.