
शिमला : दिल्ली वाया पंजाब होते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) अब पहाड़ों की सियासी लड़ाई चढ़ने को तैयार है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) पहुंच रहे हैं। यहां सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) के गृह जिले मंडी (Mandi) में उनका रोड-शो है। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी मौजूद रहेंगे। साल के आखिरी में राज्य में विधानसभा चुनाव है, ऐसे में आप के इस रोड-शो को चुनावी शंखनाद माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- AAP का गुजरात मिशन शुरू: अहमदाबाद में केजरीवाल और भगवंत मान ने रोड शो से दिखाई ताकत, बोले-एक मौका चाहिए
बीजेपी-कांग्रेस में लग सकती हैं सेंध
यह रोड-शो सुबह 11:30 बजे विक्टोरिया ब्रिज से निकलेगी। इसके बाद केजरीवाल की ऐतिहासिक सेरी मंच पर जनसभा होगी। इस रैली के दौरान शहर में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वहीं दूसरी तरफ पार्टी का दावा है कि इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता आप का दामन थाम सकते हैं। कहा तो यह जा रहा है कि एक कैबिनेट मंत्री भी अरविंद केजरीवाल के संपर्क में हैं और वही पार्टी का सीएम फेस भी होंगे।
इसे भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल ने बनाया हरियाणा फतेह का मास्टर प्लान, यहां से लड़ेंगे चुनाव, पढ़िए पूरी इनसाइड स्टोरी
बीजेपी के चक्रव्यूह में फंसेगी AAP
वहीं, दूसरी तरफ आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस (BJP Foundation 2022) भी है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के इस शक्ति-प्रदर्शन की काट में भाजपा ने ऐसा प्लान तैयार किया है ताकि आप की रैली बेअसर हो सके। हर जिले में भाजपा कार्यक्रम कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुंदरनगर में देवता मेले का शुभारंभ करने के साथ करोड़ों की योजनाओं की भी सौगात देंगे। इसके बाद मंडी में ही बड़े कार्यक्रम की तैयारी है। स्थापना दिवस पर मंडी में आयोजित इस कार्यक्रम को पार्टी महोत्सव के तौर पर भव्य तरीके से मनाएगी। जिससे जनता का ध्यान खींचा जा सके।
इसे भी पढ़ें- पंजाब के बाद हरियाणा में बढ़ने लगा 'आप' का कुनबा, BJP-कांग्रेस पर कितना पडे़गा असर..पढ़िए Inside Story
इसे भी पढ़ें- पंजाब के बाद अब राजस्थान की बारी : चुनाव जीतने AAP ने बनाया ऐसा फॉर्मूला कि बढ़ जाएगी बीजेपी-कांग्रेस की उलझन
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.