पंजाब जीत के बाद अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज से अपना गुरजात मिशन शुरू कर दिया है। दोनों नेताओं ने बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले अहमदाबाद में भव्य  रोड शो निकाला। इस दौरान भारी संख्या में भीड़ सड़कों पर दिखाई दी।

अहमदाबाद (गुजरात). पंजाब में प्रचंड जीत और सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर पूरे भारत देश पर है। इसके लिए पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगामी रणनीति भी बना ली है। इसके लिए उन्होंने ने रणनीतियों पर काम करना भी शुरू कर दिया है। जिसकी शुरूआत आज उन्होंने बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले गुजरात से कर दी है। केजरीवाल की नजरे गुजरात विधानसभा के चुनाव पर हैं। इसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केजरीवाल दोनों नेताओं ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अहमदाबाद की सड़कों पर भव्य रोड शो निकला। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केजरीवाल की इस तिरंगा यात्रा में जाम हो गया रास्ता
दरअसल, सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिन के लिए लिए गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। जहां वह गुजरात में पार्टी के नेताओं से मुलकात कर उनके साथ आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे। वहीं पहले दोनों नेताओं ने अहमदाबाद में खोदियार मंदिर से सरदार पटेल चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान हजारों की संख्या में आप के कार्यकर्ता अहमदाबाद की सड़कों पर मौजूद रहे। इतना ही नहीं निकोल से ठक्करबापानगर ब्रिज जाम हो गया और आने जाने वालों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस बल भी भारी संख्या में तैनत है।

मैं यहां गुजरातियों का दिल जीतने आय हूं...
केजरीवाल ने अपनी इस तिरंगा यात्रा के दौरान गुजरात के लोगों से कहा-मेरे यहां आने का मकसद गुजरातियों का दिल जीतना है। आम आमदी पार्टी को बस एक मौका दे दीजिए। मैं यहां पर किसी पार्टी भाजपा या कांग्रेस को हराने नहीं आया हूं, बल्कि आप से मिलने आपका दिल जीतने आया हूं। बता दें कि इस दौरान रोड शो में 'मेरा रंग दे बसंती चोला' बज रहा था। वहीं दूसरी तरफ आप कार्यकर्ता पूरे जोश में केजरीवाल...केजरीवाल का नारा लगा रहे थे।

यह भी पढ़ें-अरविंद केजरीवाल ने बनाया हरियाणा फतेह का मास्टर प्लान, यहां से लड़ेंगे चुनाव, पढ़िए पूरी इनसाइड स्टोरी

केजरीवाल बोले-मैं पहली बार गांधी आश्रम आया हूं
बता दें कि गुजरात दौरे की शुरूआत अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने साबरमती आश्रम जाकर महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल चढ़ाकर और सिर झुकाकर उनके आशीर्वाद से की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा-आज गुजरात के साबरमती आश्रम जाने का सौभाग्य मिला। यह आश्रम एक आध्यात्मिक स्थान है, ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे यहां गांधी जी की पूज्य आत्मा बसती है। यहाँ आकर आध्यात्मिक अनुभूति होती है। मैं स्वयं को धन्य मानता हूं कि मैं भी उस देश में पैदा हुआ जिस देश में गांधी जी पैदा हुए।

केजरीवाल ने नाम लिए बिना बीजेपी पर किया हमला
केजरीवाल ने अहमदाबाद में इस तिरंगा यात्रा के दौरान बिना नाम लिए बीजेपी पर इशारे-इशारों में जमकर तंज कसा। केजरीवाल ने कहा दोस्तों मुझे राजनीति करनी नहीं आती, मुझे भ्रष्टाचार ख़त्म करना आता है। हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार ख़त्म कर दिया। पंजाब में भगवंत मान ने 10 दिन में भ्रष्टाचार ख़त्म कर दिया, अब गुजरात की बारी है।

यह भी पढ़ें-पंजाब के बाद हरियाणा में बढ़ने लगा 'आप' का कुनबा, BJP-कांग्रेस पर कितना पडे़गा असर..पढ़िए Inside Story


Scroll to load tweet…