पहले ऐसे दिखते थे पीएम नरेंद्र मोदी, PHOTOS

Published : Aug 14, 2019, 04:54 PM IST
पहले ऐसे दिखते थे पीएम नरेंद्र मोदी, PHOTOS

सार

पीएम मोदी का शुरुआती जीवन संघर्ष और दुखों से भरा रहा। वे अपने भाई के साथ किशोर के रूप में अहमदाबाद में एक चाय का स्टॉल लगाया करते थे।

गुजरात. 15 अगस्त को पीएम मोदी लाल किले पर 6वीं बार और अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार झंडा फहराएंगे। लाल किले पर झंडा फहराने का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरु के पास है। उन्होंने 17 बार लालकिले पर झंडा रोहण किया है। दूसरे नंबर पर इंदिरा गांधी आती हैं, जिन्होंने 16 बार तिरंगा झंडा फहराया है और 10 बार के साथ तीसरे स्थान पर डॉ. मनमोहन सिंह हैं। इसमें खास बात तो ये है कि शुरू के तीनों स्थान पर कांग्रेसी नेता हैं। ऐसे में आपको पीएम मोदी की वो फोटोज दिखाते है, जिसे शायद ही किसी ने देखा होगा।

बीजेपी के प्रमुख नेता हैं

पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। उनका पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है। वे लोकसभा में वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। मोदी भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता हैं। वे गुजरात से चार बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

जीवन संघर्षों से भरा रहा 

पीएम मोदी का शुरुआती जीवन संघर्ष और दुखों से भरा रहा। वे अपने भाई के साथ किशोर के रूप में अहमदाबाद में एक चाय का स्टॉल लगाया करते थे। उन्होंने वडनगर से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की और गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त की। 

17 साल की उम्र में छोड़ा घर

नरेंद्र मोदी ने महज 17 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था और अगले दो सालों तक देशभर में यात्रा की। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रचारक के रूप में काम किया। बाद में उन्होंने दिल्ली में भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में सार्वजनिक संबंधों और छवि प्रबंधन पर अमेरिका में तीन महीने का लंबा कोर्स पूरा किया।

1965 युद्ध में सैनिकों को दी सेवाएं

पीएम हमेशा से ही लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। नौजवान के तौर पर मोदी ने 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान रेलवे स्टेशनों पर स्वेच्छा से सैनिकों को अपनी सेवाएं प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने 1967 में गुजरात बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों को सेवा प्रदान की थी।  

राजनीतिक सफर 

1. 1988 में बीजेपी की गुजरात संघ के महासचिव बने।
2. 1995-1998 के गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के लिए सफलतापूर्वक प्रचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एक प्रमुख रणनीतिकार के रूप में पहचाने गए, जिनहोंने भाजपा को गुजरात में सत्ताधारी पार्टी बना दी।

3. 1995 में मोदी को भाजपा की राष्ट्रीय संघ के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। 

4. 1998 में नरेंद्र मोदी को महासचिव के रूप में पदोन्नत किया गया और उन्होंने अक्टूबर 2001 तक इस पद को संभाला।

5.  अक्टूबर 2001 में पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात के सीएम चुने गए।

6. नरेंद्र मोदी लगातार गुजरात के तीन बार सीएम रहने के बाद 2014 में वे पहली बार पीएम बने। इसके बाद पूर्ण बहुमत से दूसरी बार 2019 में भारत के प्रधानमंत्री बने। 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

मेनका गुरुस्वामी से लेकर बाबुल सुप्रियो तक, कौन हैं TMC के राज्यसभा कैंडिडेट, जिन पर ममता ने जताया भरोसा?
ओडिशा में 23 वर्षीया युवती से एक दिन में 2 बार रेप और हत्या-आरोपी कोई और नहीं खुद का ब्वायफ्रेंड और...