
मंडी (हिमाचल). लोग सही कहते हैं अगर खूबरसूरती देखना है तो पहाड़ों में जाकर दीखिए। कुछ ऐसा ही किया है पहाड़ की बेटी यानि हिमाचल की रहने वाली जोई ठाकुर ने, जिसने मिस हिमालय 2021 का खिताब जीतकर अपने प्रदेश ही नहीं देश का नाम रोशन किया है। क्योंकि इस प्रतियोगित में 15 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन जोई ने सबको पछाड़ दिया।
भारत की बेटी ने 15 देशों की सुंदरियों को यूं पछाड़ा
दरअसल, दिल्ली में 13 से 15 नवंबर के बीच मिस हिमालय 2021 प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें भूटान, चीन, भारत, नेपाल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और तिब्बत से 15 खूबसूरत लड़कियों ने हिस्सा लिया था। भारत की तरफ से जोई ठाकुर ने प्रतिनिधित्व किया करते हुए सबको पीछे छोड़ दिया। अंत में मिस हिमालय का खिताब अपने नाम किया।
आखिर कौन हैं पहाड़ों की ये बेटी
बता दें कि जोई ठाकुर हिमाचल के मंडी जिले की धरवालढ़ी गांव रहने वाली हैं। जोई ने अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक संस्थान कोलकाता से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में डिग्री ली हुई है। इतना ही नहीं वह हिंदी, पंजाबी व अंग्रेजी एलबम में भी काम कर चुकी हैं। देहरादून में 26 अगस्त को आयोजित मिस्टर एंड मिस नार्थ इंडिया ग्लैमर हंट 2020-21 मॉडलिंग प्रतियोगिता में जोई ठाकुर ने सेकंड रनरअप का खिताब हासिल किया है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.