
नैनीताल : कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khursheed) की नई किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' (Sunrise Over Ayodhya)पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि उनके नैनीताल (nainital) स्थित घर पर आगजनी और पत्थरबाजी हुई है। इस घटना की जानकारी खुर्शीद ने फेसबुक पर साझा की है। सलमान खुर्शीद के घर पर हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था और वे सांप्रदायिक नारे लगा रहे थे।
पुलिस ने कंट्रोल किया
घर पर हमला होने के बाद सलमान खुर्शीद की ओर से पुलिस को मामले की शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस ने उनके घर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल में लिया। सलमान खुर्शीद के घर के बाहर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है विवाद?
सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या, नेशनहुड इन आवर टाइम्स' (Sunrise Over Ayodhya: Nationhood in Our Times)में कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी समूहों बोको हरम और ISIS से की है और हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है। जिसके बाद से ही सलमान खुर्शीद सामाजिक कार्यकर्ताओं, हिंदू संगठनों और राजनीतिक दलों के निशाने पर हैं। उनकी किताब जब से सामने आई है, राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस घटना के बाद से राजनीतिक बयानबाजी बढ़ने और मामला गरमाने की आशंका जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें-Sunrise Over Ayodhya के विवाद पर बोले Salman Khurshid: विरोध करने वाले अंग्रेजी नहीं पढ़ पा रहे
इसे भी पढ़ें-Mumbai: BJP ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, राशिद अल्वी के खिलाफ शिकायत की, मांग- FIR हो, गिरफ्तारी की जाए