केरल में नाव पलटी, 12 लोग थे सवार, चार मछुआरों की मौत, मची चीख पुकार

Published : Sep 02, 2021, 02:23 PM ISTUpdated : Sep 02, 2021, 08:24 PM IST
केरल में नाव पलटी, 12 लोग थे सवार, चार मछुआरों की मौत, मची चीख पुकार

सार

केरल में नाव पलटने से बड़ा हादसा गुरुवार को हो गया। 

कोल्लम। केरल राज्य के कोल्लम में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। नाव पलटने से 16 लोग डूबने लगे। इस हादसे में 4 मछुआरों की मौत हो गई है। 12 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक नाव में 16 लोग सवार थे।

अझिकल तट की है घटना

यह घटना अझीकल समुद्र तट से करीब एक समुद्री मील की दूरी पर सुबह हुई। 16 मछुआरे नौका में सवार होकर मछली पकड़ने गए थे। हादसे के बाद मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली नौकाएं मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने कहा कि छह मछुआरे दुर्घटनाग्रस्त नाव से किसी तरह बच गए, जबकि घायल हुए 10 लोगों को करुणागपल्ली और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन चार की जान चली गई। उन्होंने कहा कि मृतक क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले थे. मछुआरों के अनुसार, जिस नाव में वे थे, वह अचानक आईं तेज लहरों के कारण पलट गई।

मृतकों के नाम

मृतकों की पहचान सुनील दत्त, सुदेवन, थंकप्पन और श्रीकुमार के रूप में हुई है, जो क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले थे।

बचाये गए लोगों को मामूली चोट

पुलिस ने बताया कि बचाए गए व्यक्तियों को केवल मामूली चोटें आईं है और उन्हें पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय तटरक्षक दल, तटीय पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया। 

मालूम हो कि इसी तरह का एक हादसा चक्रवाती तूफान ‘यास’ के कारण ओडिशा के जगतसिंहपुर में हुआ था, जहां एक नदी में नौका के पलट जाने के बाद जिला प्रशासन और एनडीआरएफ ने मिलकर 10 लोगों को बचा लिया था।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

दो गांव, एक पैटर्न: पहले 300, अब मार दिए गए 100 कुत्ते? जांच में चौंकाने वाले संकेत
दोस्ती, गुस्सा और कत्ल: गोवा में रूसी नागरिक ने क्यों काटा दो महिलाओं का गला?