
नई दिल्ली। चेन्नई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शख्स ने पत्नी और बच्चों को लकड़ी काटने वाले इलेक्ट्रिक कटर से काटकर मौत के घाट उतारा।
चेन्नई पुलिस ने बताया कि 41 वर्षीय इस शख्स ने पत्नी और दोनों बच्चों को मारने के लिए पोर्टेबल इलेक्ट्रिक कटर का इस्तेमाल किया। यह कटर लकड़ी काटने के काम आता था। पुलिस के अनुसार, मामला शनिवार, 28 मई का है और घटना चेन्नई शंकर नगर में पल्लावरम स्थित पोझिचलूर में हुई।
पड़ोसियों ने देखा मृतकों के गले से निकल रहा था खून फव्वारा
यह घटना तब सामने आई, जब पड़ोसी शक होने पर उनके घर गए। तब यहां जो उन्होंने देखा वह हैरान करने वाला था। पूरा घर खून से सना हुआ था और चार शव जमीन पर पड़े थे। सभी के गले कटे हुए थे, जहां से खून का फव्वारा निकल रहा था। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी शंकर नगर थाने की पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था परिवार
इस दिल दहलाने वाली घटना से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। इस घटना को 41 वर्षीय शख्स प्रकाश ने अंजाम दिया। उसने पहले अपनी 39 साल की पत्नी गायत्री को मारा और इसके बाद 13 और 9 साल के दो बच्चों की निर्दयतापूर्वक हत्या की। इसके बाद प्रकाश ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, इस शख्स का परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था। इससे प्रकाश बेहद तनाव में रह रहा था।
दूसरे पहलुओं की जांच भी कर रही पुलिस
पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले की दूसरे पहलुओं से भी जांच की जा रही है कि कहीं इन्हें किसी तरह की धमकी तो नहीं दी जा रही थी या कोई दबाव तो नहीं बना रहा था।
यह लड़की रोज पीती है कुत्ते का यूरीन, बोली- होते हैं कई फायदे
Amazon बेच रहा 26 हजार की बॉल्टी और 10 हजार के मग, यूजर ने पूछा- इसका क्या करें
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.