ग्रेट डेन कुत्ता जर्मन नस्ल का है। यह मिक्स ब्रीड है। इसे पालना सबके बस की बात नहीं। अगर इसे ठीक से रखा जाए तो इसकी मंथली डाइट करीब सवा लाख रुपए है। वहीं, रखरखाव पर हर महीने हजारों रुपए खर्च करने पड़ेंगे। अगर ठीक से नहीं खिलाया और रखा तो यह आपकी शामत ला देगा। 

नई दिल्ली। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खिलाड़ियों को बाहर निकलवाकर अपना कुत्ता टहलाने वाले आईएएस दंपति संजीव खिरवार और रिंकु दुग्गा का मोदी सरकार ने ट्रांसफर कर दिया है। पति संजीव खिरवार को जहां नार्थ में लद्दाख भेज दिया गया, वहीं पत्नी रिंकु दुग्गा को नार्थ-ईस्ट में अरुणाचल प्रदेश। सोशल मीडिया पर हर शख्स सरकार के इस फैसले और त्वरित कार्रवाई की तारीफ कर रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वैसे, जिस कुत्ते को टहलाने के लिए ये आईएएस दंपति पूरा स्टेडियम खाली करा देते, वह बेहद खतरनाक नस्ल का है। उसकी हाइट, डाइट और रेट आपको चौंका देगी। जानकारों की मानें तो इस नस्ल के कुत्ते की डाइट पर हर महीने करीब सवा लाख रुपए तक खर्च करना पड़ता है। अगर आप नॉनवेज नहीं खाते या घर में नहीं आने देते, तो इस कुत्ते को पालने का ख्याल दिल से निकाल दीजिए। आइए इस नस्ल के कुत्ते से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें जानते हैं।

- ग्रेट डेन कुत्ते की हाइट करीब ढाई से सवा तीन फुट तक हो सकती है और वजन लगभग 100 से 125 किलो तक होता है। 

- ब्लैक, ब्लू, ब्रिंडल, हर्लेक्वीन और मैंटल कलर में मिलने वाली नस्ल की मांसपेशियां काफी मजबूत होती हैं। हर्लेक्वीन काफी कम मिलता है। 

- भारत में इस नस्ल की कीमत साढ़े सात हजार से 25 हजार रुपए तक होती है। रंगों की वजह से रेट कम या ज्यादा हो सकते हैं।

- यह बहुत तेजी से बढ़ता है और एक साल में पूरी तरह जवान हो जाता है। इसकी औसत उम्र आठ से दस साल होती है। 

- ग्रेट डेन नस्ल के कुत्ते बेहद संवेदनशील होते हैं। प्यार से इनकी देखभाल हो सकती है। सख्ती बरती तो ये मालिक को ही नोच लेंगे। 

- इसे पालने वाले बताते हैं कि डाइट में प्रोटीन, कॉर्बोहाइड्रेट्स और कैल्शियम जरूर देना चाहिए। ऐसा नहीं किया तो यह कमजोर और बीमार हो जाएगा। संभवत: मर भी जाए। 

- इसकी डाइट में रोज मटन, चिकन, अंडा और और राइस शामिल है। इसके अलावा दही भी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

- इसे स्वस्थ्य और फुर्तीला रखना है तो रोज सुबह-शाम करीब तीन घंटे वर्कआउट जरूरी है। इसमें टहलना-दौड़ना और तैरना शामिल हो सकता है। 

- यह फॉर्ट बहुत मारता है। साथ ही अगर खाने को पचाने के लिए एक्ससाइज नहीं कराई गई तो भारी और आलसी हो जाएगा। साथ ही चिड़चिड़ा भी। ऐसा हुआ तो यह किसी के लिए भी खतरनाक हो जाएगा और तब इसे संभालना मुश्किल होगा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे के अंतिम संस्कार में गई महिला को एक लड़के से हुआ प्यार, बाद में कर ली शादी, दोनों की उम्र आपको चौंका देगी

यह लड़की रोज पीती है कुत्ते का यूरीन, बोली- होते हैं कई फायदे

Amazon बेच रहा 26 हजार की बॉल्टी और 10 हजार के मग, यूजर ने पूछा- इसका क्या करें

जानिए कुत्ते पोल, टायर या दीवार जैसी वर्टिकल सतह पर यूरिन क्यों करते हैं, जमीन से उन्हें क्या दिक्कत है