चाय की दुकान चलाने वाली 55 साल की महिला से बलात्कार, हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Published : Nov 30, 2019, 06:11 PM IST
चाय की दुकान चलाने वाली 55 साल की महिला से बलात्कार, हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

सार

गुलाबी बाग इलाके में चाय की दुकान चलाने वाली 55 वर्षीय महिला की गला घोंट कर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है पीड़िता उसी दुकान में रहती थी

नयी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में चाय की दुकान चलाने वाली 55 वर्षीय महिला की गला घोंट कर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता उसी दुकान में रहती थी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उसी इलाके में रहने वाले आरोपी ने पीड़िता के साथ पहले बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

शनिवार की सुबह एक ग्राहक जब चाय की दुकान पर आया तब उसने महिला को फर्श पर पड़ा देखा जिसके बाद उसने शोर मचाया। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पीड़िता अपनी छोटी सी चाय की दुकान में अकेली रहती थी।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की और इसके आधार पर संदिग्ध को पास के इलाके से पकड़ लिया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने महिला की गला घोंटकर हत्या करने से पहले उससे जोर जबरदस्ती की।

पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
Odisha Gang Rape: 15 साल की लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी-महीने भर बाद खुला राज-कैसे?