Manipur Election 2022: जेपी नड्डा बोले- BJP ने न्यू मणिपुर दिया, मुख्यधारा में लौट रहे युवा

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी (Anil Baluni) ने ट्वीट कर बताया कि नड्डा 30 दिसबंर को दोपहर 2.30 बजे के बाद काकचिंग में युवा रैली (Kakching Youth Rally) को संबोधित करेंगे। बता दें कि मणिपुर में दोबारा सरकार बनाने के लिए विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) पूरे दमखम के साथ उतर रही है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 30, 2021 7:09 AM IST / Updated: Dec 30 2021, 04:54 PM IST

इंफाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda will) गुरुवार को मणिपुर (Manipur) में 'युवा रैली' (Youth Rally) को संबोधित किया। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का युग नाकाबंदी का था। वे अभी आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपने एक ऐसी सरकार को चुना है जो आपकी सेवा करे और राज्य को आगे ले जाए। 1,309 युवाओं ने आत्मसमर्पण कर दिया है और मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। यह न्यू मणिपुर का चेहरा है। सीएम बीरेन सिंह जी हर 15 दिन में लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। राज्य ने ड्रग्स की समस्या के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ी है।

हमारे पास देश को आगे ले जाने का विजन
नड्डा ने कहा कि भ्रष्टाचार और कमीशन उनके (कांग्रेस) दोस्त हैं। दूसरी ओर, हमारे पास देश को आगे ले जाने का एक विजन है। पीएम मोदी के नेतृत्व में मैं कह सकता हूं कि मणिपुर पूर्वोत्तर भारत में आत्मनिर्भरता का प्रवेश द्वार है। मैं मणिपुर के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को खेलो इंडिया अभियान के तहत खेलों से जुड़ने का आह्वान करता हूं। मणिपुर खेल का पर्याय है। राज्य ने खेल और महिला सशक्तिकरण को नया नाम दिया है। नड्डा ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों के पास कोई दिशा या दृष्टि नहीं है। उनका एक ही मकसद है भाजपा और पीएम मोदी की आलोचना करना। यही उनकी राजनीतिक संस्कृति है। कांग्रेस ने मणिपुर को अस्थिरता, उग्रवाद, अराजकता और असमानता दी है। वहीं, भाजपा ने राज्य को इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और इंटीग्रेशन दिया है।

Latest Videos

मणिपुर में 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव (Manipur Assembly Election 2022) होने वाले हैं, इसकी तैयारियों के मद्देनजर जेपी नड्डा राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह (CM Biren Singh) और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी (Anil Baluni) ने ट्वीट कर बताया कि नड्डा 30 दिसबंर को दोपहर 2.30 बजे के बाद काकचिंग में युवा रैली (Kakching Youth Rally) को संबोधित करेंगे। बता दें कि मणिपुर में दोबारा सरकार बनाने के लिए विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) पूरे दमखम के साथ उतर रही है। दिसंबर महीने में नड्डा तीसरा बार मणिपुर जा रहे हैं। पिछले सप्ताह 24 दिसंबर को उन्होंने महिला रैली (Mahila Rally) को संबोधित किया था।

भाजपा इस बार 40+ के टारगेट के साथ चुनाव मैदान में
2017 के चुनाव में मणिपुर की कुल 60 सीटों में कांग्रेस को 28 और भाजपा को 21 सीटें मिली थीं। लेकिन, अन्य दलों के सहयोग से भाजपा ने कांग्रेस को मात दी और गठबंधन की सरकार बना ली और 5 साल पूरे कर लिए। मणिपुर में इस बार भाजपा अपने दम पर  दो तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए 40 पार के नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रही है।

बीजेपी 5 जनवरी से पंजाब में चुनाव प्रचार शुरू कर सकती है
सूत्रों के अनुसार, 5 जनवरी से बीजेपी (BJP Election Campaign) अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज करने जा रही है। सूत्रों का कहना है कि 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पंजाब में चुनाव प्रचार का आगाज कर सकते हैं। तीन कृषि कानूनों की वापसी के बाद राज्य में पीएम मोदी की ये पहली रैली होगी। बीजेपी का कहना है कि वह पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह (Caption Amrindar Singh) की पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 

मणिपुर के NPP नेता लेप्ताओ हाओकिप BJP में शामिल, एन बिरेन सरकार में युवा और खेल मंत्री हैं

Punjab Election 2022: 8 दिन में 3 विधायकों ने कांग्रेस छोड़ी और भाजपा में शामिल हुए, जानिए क्या है इसकी वजह...

Goa Election 2022: कांग्रेस बोली- BJP ने गोवा में लोकतंत्र को कमजोर किया है, हम लोगों की आवाज दबने नहीं देंगे

Punjab Election 2022: हरसिमरत बोलीं- बाबा नानक की तकड़ी से कम नहीं SAD का चुनाव चिह्न, बताए इसके मायने...

Punjab Election: तिरंगा यात्रा में आए अरविंद केजरीवाल, हरसिमरत कौर ने कहा- चुनाव में झूठ वादे करने आए हो

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024