मृत शिशु को जन्म देने के बाद मां की भी मौत, अस्पताल में नहीं था कोई महिलाओं का डॉक्टर

Published : Feb 22, 2020, 11:03 PM IST
मृत शिशु को जन्म देने के बाद मां की भी मौत, अस्पताल में नहीं था कोई महिलाओं का डॉक्टर

सार

जोशीमठ में नेपाली मूल की महिला को प्रसव के लिए शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य केंद्र में कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं था। हालांकि केंद्र में मौजूद चिकित्सक प्रसव कराने के लिए प्रशिक्षित था। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि महिला की मृत शिशु को जन्म देने के बाद अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई।  

गोपेश्वर (उत्तराखंड). चमोली जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत शिशु को जन्म देने के कुछ ही देर बाद एक महिला की शनिवार को मौत हो गई।

स्वास्थ केंद्र में कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं था

जोशीमठ में नेपाली मूल की महिला को प्रसव के लिए शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य केंद्र में कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं था। हालांकि केंद्र में मौजूद चिकित्सक प्रसव कराने के लिए प्रशिक्षित था। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि महिला की मृत शिशु को जन्म देने के बाद अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि महिला को एक अन्य केंद्र में रिफर किया गया था लेकिन एम्बुलैंस पहुंचने से पहले की उसकी मौत हो गई।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)

PREV

Recommended Stories

कौन हैं गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' का मालिक, यह क्लब किस लिए फेमस
Goa Night Club : चश्मदीद ने बताया कैसे डांस फ्लोर पर बिछीं लाशें, सिर्फ चीख रहे थे लोग