
मुंबई. कभी-कभी व्यक्ति की चालाकी उसी पर भारी पड़ जाती है और उसे सजा भी हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ मुंबई के एक युवक के साथ। युवक हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए विदेश गया था, लेकिन ये बात वो अपनी पत्नी से छिपाना चाहता था। उसने दिमाग लगाया और हाल फिलहाल के फारेन ट्रिप की डिटेल वाले पन्ने पासपोर्ट से गायब कर दिए। लेकिन उसकी यह हरकत एयरपोर्ट के अधिकारियों को पता चल गई और पोल खुलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आखिर युवक ने क्या किया
मुंबई एयरपोर्ट पर 32 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने अपने पासपोर्ट के कुछ पन्नों को फाड़ दिया है, जिसमें उसके विदेशी दौरे की डिटेल्स थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में है और वह अपनी पत्नी से यह सब छिपाने के लिए पन्ने गायब कर दिए लेकिन उसे यह नहीं पता था कि ये कानूनग अपराध है। अधिकारियों ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने विदेशी दौरे पर गया था, पासपोर्ट में दर्ज वह डिटेल उसने गायब कर दी। अधिकारियों का मानना है कि उन पन्नों पर मुहर भी लगी थी।
युवक ने क्या कबूल किया
पुलिस की पूछताछ में युवक ने माना कि उसने पत्नी से झूठ बोला कि वह काम के सिलसिले में विदेश जा रहा है। लेकिन वहां अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। पत्नी को शक हुआ तो उसने कई बार फोन किया लेकिन मैंने नहीं उठाया। डर की वजह से उसे सब पता न चल जाए मैंने फारेन ट्रिप की डिटेल पासपोर्ट से हटा दीं। पुलिस ने बताया कि चीटिंग व फोर्जरी के केस में युवक को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
इस तरह से पकड़ा गया युवक
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब शक होने पर पूछताछ हुई तो युवक ने घबराकर सब कुछ साफ-साफ बता दिया। उसने कहा कि उसे यह नहीं मालूम था कि यह कानूनन गलत है। पुलिस का कहना का कि मामले की जांच अभी की जा रही है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.