दरिंदों से बचने के लिए लड़की ने स्कूल की छत से लगा दी छलांग, पढ़िए ओडिशा की दर्दनाक खबर

ओडिशा के जाजपुर जिले से बेबसी की खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग ने दरिंदों से बचने के लिए स्कूल की इमारत की छत से छलांग लगा दी।  5 युवको बच्ची से गैंगरेप करने की कोशिश कर रहे थे।

Asianet News Hindi | Published : Jul 19, 2022 6:24 AM IST / Updated: Jul 19 2022, 11:58 AM IST

जाजपुर. ओडिशा के जाजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 5 युवकों ने एक बच्ची से गैंगरेप करने की कोशिश की। नाबालिग ने दरिंदों से बचने के लिए स्कूल की इमारत की छत से छलांग लगा दी। जिसके चलते लड़की को कई जगह चोटें आई हं। फिलहाल वह गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी
दरअसल, यह पूरा मामला रविवार रात को सामने आया है। पुलिस ने घटना को संज्ञान लेते हुए फौरन पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर रहे कलिंग नगर थाना प्रभारी एसपी पीबी राउत ने कहा, पीड़ित के भाई के बयान के आधार पर सभी आरोपयों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही पीड़िता का बयान लिया जाएगा। वहीं आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Latest Videos

भाई को पीटा और बहन के साथ की रेप की कोशिश
बता दें कि नाबालिग क्योंझर जिले की रहने वाली है, वह रविवार रात अपने भाई के साथ बहन के घर जा रही थी। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी, तो स्थानीय लोगों ने भाई-बहन से कहा-बारिश बहुत तेज है, दोनों पास में एक स्कूल है, वहां पर ठहर जाओ...सुबह चले जाना। दोनों स्कूल की तरफ चले गए, बताया जाता है कि इसी दौरान पांच युवक वहां आए और लड़की से रेप करने की कोशिश करते हुए भाई को पीटने लगे। लड़की  किसी तरह उनसे छूटकर स्कूल की छत पर चली गई।

मजबूर होकर मासूम छत से कूद गई
स्कूल की छत पर जाने के बाद भी आरोपियों ने उसका पीछा किया, तो लड़की ने डर  के चलते स्कूल की छत से कूद गई। मदद के लिए अपने भाई की चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी युवक भाग चुके थे। वहीं  लड़की को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस स्कूल पहुंची और बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

यह भी पढ़ें-जोधपुर में 15 साल की लड़की 5 महीने की गर्भवती, सच सामने आया तो दहल गया परिवार...पुलिस-डॉक्टर भी शॉक्ड
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान