हिमाचल प्रदेश: धूप निकलने के साथ ही पहाड़ों में पारा शून्य से नीचे, 12 जनवरी के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी के एक दिन बाद गुरुवार सुबह धूप निकली लेकिन मौसम विज्ञान विभाग ने 12 जनवरी के लिए ताजा ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की है, जिसमें भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 9, 2020 9:22 AM IST

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी के एक दिन बाद गुरुवार सुबह धूप निकली लेकिन मौसम विज्ञान विभाग ने 12 जनवरी के लिए ताजा ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की है, जिसमें भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

शिमला में मौसम विज्ञान विभाग केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि लाहौल-स्पीति जिले के प्रशासनिक केन्द्र केलांग में तापमान शून्य से 14.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शिमला, कुफरी, मनाली, डलहौजी और कल्पा सहित राज्य के अधिकतर मध्यम और ऊंची पहाड़ियों में तापमान शून्य से नीचे ही दर्ज किया गया।

Latest Videos

गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतर मौसम शुष्क 

कल्पा में शून्य से 9.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, मनाली में शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, डलहौजी में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुफरी में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और शिमला में शून्य से नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह सोलन में शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस और कांगड़ा जिले के पालमपुर में भी शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतर मौसम शुष्क रहेगा। विभाग के अधिकारी ने बताया कि सड़क से बर्फ हटाने का काम जारी है। बुधवार को हुई भीषण बर्फबारी के कारण 879 सड़कें जाम हैं।

मौसम विज्ञान विभाग ने 11 से 14 जनवरी के बीच मूसलाधार बारिश, मध्य और ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया। हालांकि 'ऑरेंज' चेतावनी केवल रविवार के लिए जारी की गई है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

Share this article
click me!

Latest Videos

Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले