ओवैसी क्यों बोले, अगर मैं कश्मीर जाना चाहूं तो हैदराबाद हवाई अड्डे पर ही धर लिया जाऊंगा?

Published : Jan 13, 2020, 04:33 PM ISTUpdated : Jan 13, 2020, 04:36 PM IST
ओवैसी क्यों बोले, अगर मैं कश्मीर जाना चाहूं तो हैदराबाद हवाई अड्डे पर ही धर लिया जाऊंगा?

सार

कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के केन्द्र के फैसले की आलोचना करते हुए हैदराबाद के सांसद ने कहा कि तभी से (पांच अगस्त से) कश्मीर में इंटरनेट सेवा नहीं है  

हैदराबाद: विदेशी राजदूतों की हालिया जम्मू-कश्मीर यात्रा को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर उन्होंने कश्मीर जाने का नाम भी लिया तो उन्हें हैदराबाद हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के केन्द्र के फैसले की आलोचना करते हुए हैदराबाद के सांसद ने कहा कि तभी से (पांच अगस्त से) कश्मीर में इंटरनेट सेवा नहीं है।

अनुच्छेद 370 हटे 5-6 महीने हो चुके हैं

तेलंगाना में होने वाले शहरी निकाय चुनावों के मद्देनजर नारायणपेट जिले में शनिवार को एक रैली में ओवौसी ने कहा कि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त करना केन्द्र की दूसरी सबसे बड़ी गलती है। उसकी पहली गलती जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला की गिरफ्तारी थी।

उन्होंने कहा, अनुच्छेद 370 हटे 5-6 महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी भी इंटरनेट सेवा बाधित है। प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) ने बड़ी-बड़ी बातें की है, और कहा है कि वहां विकास होगा, जैसे कि पहले कश्मीर में कुछ नहीं हो रहा था।

राजदूतों को कश्मीर की शांति दिखाई

ओवैसी ने कहा, ‘‘मोदी सरकार विदेशी राजदूतों को कश्मीर लेकर गई और कश्मीर की शांति उन्हें दिखाई। लेकिन, अगर मैं कह दूं कि मुझे कश्मीर जाना है कि सीआईएसएफ वाले मुझे हैदराबाद हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर लेंगे। मैंने भारतीय संविधान की शपथ ली है, लेकिन मैं वहां नहीं जा सकता, पर अमेरिका और अन्य देशों के विदेशी राजदूत वहां जा सकते हैं।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

बठिंडा हाईवे मर्डर: लाल सूटकेस में मिली लड़की की अधजली बॉडी, पंजाब पुलिस का ऑपरेशन प्रहार शुरू
Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक