दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर कपल की बेशर्मी का वीडियो कर दिया वायरल

कपल का लाइव फीड दिल्ली मेट्रो के CCTV कंट्रोल रूम से मोबाइल के जरिये रिकार्ड किया गया था। रेलवे प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस थाने में दर्ज कराई FIR.

Asianet News Hindi | Published : Jul 30, 2019 5:28 AM IST / Updated: Aug 04 2019, 03:32 PM IST

दिल्ली. दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर बेशर्मी दिखा रहे एक कपल का वीडियो पोर्न साइट पर डालने का मामला सामने आया है। यह वीडियो दिल्ली मेट्रो के CCTV कंट्रोल रूम से बनाया गया। घटना 18 जुलाई की दोपहर 2.22 बजे की है। बताया जा रहा है कि इसे लाइव फीड से मोबाइल पर रिकॉर्ड किया गया। पोर्न साइट पर यह वीडियो हजारों लोग देख चुके हैं। इस घटना को मेट्रो मैनेजमेंट यानी डीएमआरसी ने गंभीरता से लिया है। आजादपुर पुलिस थाने में अज्ञात जोड़े के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। दिल्ली मेट्रो के जिस कर्मचारी ने वीडियो वायरल किया, उसकी भी पहचान की जा रही है।

डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि यह सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने का मामला है। घटना से संबंधित फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। माना जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स की पहचान हो चुकी है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं घटना को लेकर मेट्रो की सुरक्षा और यात्रियों की निजता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Share this article
click me!