CAA कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी पुडुचेरी सरकार, 12 फरवरी को विधानसभा में रखा जाएगा प्रस्ताव

Published : Feb 02, 2020, 10:07 PM IST
CAA कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी पुडुचेरी सरकार, 12 फरवरी को विधानसभा में रखा जाएगा प्रस्ताव

सार

. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने रविवार को बताया कि 12 फरवरी को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने इस कानून को ‘‘बीमार परिकल्पना’’ करार दिया। कांग्रेस शासित पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब और राजस्थान के बाद पांचवा राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश होगा जो इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित करेगा।  

पुडुचेरी. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने रविवार को बताया कि 12 फरवरी को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने इस कानून को ‘‘बीमार परिकल्पना’’ करार दिया। कांग्रेस शासित पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब और राजस्थान के बाद पांचवा राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश होगा जो इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित करेगा।

कानून के खिलाफ पुडुचेरी में हस्ताक्षर अभियान

पुडुचेरी में सीएए, राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ बड़े पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए नारायणसामी ने कहा, ‘‘ हम कभी भी इस हानिकारक और बीमार परिकल्पना को लागू नहीं होने देंगे।’’ उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को जब विधानसभा बैठेगी तब केंद्र के कदम की आलोचना करने और सीएए का विरोध करते हुए प्रस्ताव सदन के पटल पर स्वीकार किया जाएगा।’’

8 फरवरी तक चलेगा  हस्ताक्षर अभियान

उल्लेखनीय है कि हस्ताक्षर अभियान द्रमुक नीत धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन ने शुरू किया है जिसमें कांग्रेस भी सदस्य है। द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन ने तमिलनाडु में इस अभियान की शुरुआत की। यह अभियान आठ फरवरी तक चलेगा।


(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

बठिंडा हाईवे मर्डर: लाल सूटकेस में मिली लड़की की अधजली बॉडी, पंजाब पुलिस का ऑपरेशन प्रहार शुरू
Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक