
शिमला (हिमाचल प्रदेश). हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से कांग्रेस पार्टी अपनी चुनावी अभियान की शुरूआत आज यानि शुक्रवार के दिन यहां के ठोडो मैदान में पहुंच कर की। इस बार हिमाचल प्रदेश में पार्टी ने चुनाव प्रचार का जिम्मा प्रियंका गांधी वाड्रा को सौपा है। हिमाचल प्रदेश में पहुंची गांधी ने अपनी परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली से पहले मां शूलनी देवी की पूजा अर्चना की इसके बाद ठोडो मैदान पहुंच कर रैली को संबोधित किया जहां सरकार बनते ही कांग्रेस की 10 नीतियों को लागू करने की बात कही साथ ही एनपीएस कर्मचारी संघ की बात भी सुनी।
मां शूलनी देवी के दर्शन किए
हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनावी प्रचार की जिम्मेदारी ली प्रियंका गांधी आज के दिन पहले सोलन पहुंचने के बाद वहां विराजमान मां शूलनी देवी के दर्शन करने के साथ पूजा अर्चना की। उसके बाद वहां से पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार के लिए बनाए गए ठोडो मैदान पर पहुंची जहां लोगों को संबोधित किया। वे वहां जनता को भाषण देते हुए दादी इंदिरा को याद किया व पार्टी का प्रदेश से पुराना नाता जुड़ा बताया इसके साथ ही कांग्रेस के 10 नीतियों का भी जिक्र किया।
दादी को याद कर कहा- हिमालय की बर्फ में इंदिरा की अस्थियां
ठोडो मैदान में अपने भाषण के दौरान प्रियंका ने इंदिरा गांधी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हिमालय की बर्फ में इंदिरा गांधी की अस्थियां भी हैं। इंदिरा गांधी जानती थीं हिमाचल के लोगों के हौसले को। मेहनत के बल पर आज हिमाचल के लोगों ने प्रदेश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहां कि इसलिए पार्टी का यहां से गहरा जुड़ाव है। इसके साथ ही उन्होने अपने बयान में कहा कि यदि यहां कांग्रेस की सरकार बनती है तो वे पुरानी पेंशन स्कीम, किसानों की फसल के उचित कीमत, युवाओं के लिए रोजगार इसके साथ ही साथ आम जनता को महंगाई से राहत दिलवाने वाले सभी कार्य पहली बैठक में ही किए जाएंगे।
बहाल की जाएंगी पुरानी पेंशन स्कीम
परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी से पुरानी पेंशन स्कीम(ओपीएस) की बहाली को लेकर एनपीएस कर्मचारी संघ ने मुलाकात की। इसके साथ ही एक ज्ञापन भी सौंपा। OPS पर बोलते हुए उन्होंने मोदी सरकार को जमकर घेरा। कहा कि सारी उम्र काम करने के बाद भी सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार पेंशन नहीे दे रही है, वहीं उद्योगपतियों के खजाने भरते जा रहे है। उन्होंने सरकारी कर्माचारियों को भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद वे दूसरी कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू कर दिया जाएगा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले यात्रा कर, कई घोषणाएं की
कांग्रेस पार्टी की चुनावी यात्रा से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के खूबसूरत पहाड़ियों में अपनी यात्रा कर चुके है। यहां होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पीएम ने चुनावी प्रचार के दौरान कई योजनाओं की शुभारंभ किया। उन्होंने ऊना और चंबा में कई विकास योजनाओं की शुरूआत की। इसके तहत उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सीरीज की चौथी रेलवे को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही मोदी ने 3 हजार 125 किमी ग्रामीण सड़कों को अपग्रेड करने के लिए चंबा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना थ्री की शुरूआत की।
आपको बता दे कि इस साल के आखिरी में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। इसके साथ ही पार्टी के पूर्व अध्यक्ष तमिलनाडू में भारत जोड़ों यात्रा कर रहे है वहीं पार्टी में अध्यक्ष पद के चुनाव भी कराए है, जिनका परिणाम आना बाकी है। इस बीच हिमाचल में चुनावी प्रचार का जिम्मा पार्टी द्वारा प्रियंका गांधी को सौपा गया है। इसके साथ ही पीएम मोदी की यात्रा के बाद से यहां बीजेपी अपना मिशन रिपीट का सपना साकर करने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़े- Good News: देश को मिलने जा रही है चौथी वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी 13 अक्टूबर को ऊना में दिखा सकते हैं हरी झंडी
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.