हिमाचल में भारी बारिश से मची तबाही, सड़कें बंद, लोगों के घरों में घुस रहा मलबा

Published : Sep 02, 2022, 06:36 PM ISTUpdated : Sep 02, 2022, 06:56 PM IST
हिमाचल में भारी बारिश से मची तबाही, सड़कें बंद, लोगों के घरों में घुस रहा मलबा

सार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात हो गए हैं।  कांगड़ा जिले के खनियारा इंद्रूनाग में शुक्रवार को बादल फटने के बाद मलबा बह कर लोगों के घरों में आ रहा है।  राहत बचाव कार्य जारी है। 

शिमला. हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। वहीं, धर्मशाला में भी लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले में बाढ़ आ गई है और निचले इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण मलबा लोगों के घरों और दुकानों में घुस रहा है।  राज्य के कई जिलों में हो रही भारी बारिश के कारण कई मकानों, दुकानों व गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण कई जगहों पर आवाजाही बंद हो गई है। 

खनियारा इंद्रूनाग में फटे बादल
कांगड़ा जिले के खनियारा इंद्रूनाग में शुक्रवार को बादल फटने के बाद  यहां जनजीवन प्रभावित हो गया है। धर्मशाला और खनियारा को जोड़ने वाला पुल भी बह गया गया है। जिस कारण से कई गांवों का संपर्क हेडक्वार्टर से कट गया है। बारिश के बाद भारी मात्रा में मलबा सड़कों पर आ गया और सभी रास्ते जाम हो गए

जनहानि का नुकसान नहीं
बादल फटने की घटना में किसी के भी मौत की खबर नहीं है। हालांकि प्रशासन की टीम एक्टिव है। राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, नदी नाले में बाढ़ आने के कारण कई घरों में पानी भर गया है और यहां खतरा बना हुआ है। बाढ़ से हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है और लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के लिए काम में लगा है।  

पहाड़ से आ रहा है मलबा
बताया जा रहा है कि ऊपरी इलाकों में हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों का मलबा बह कर सड़कों में आ रहा है। वहीं, लगातार हो रही बारिश के कारण अब ये मलबा लोगों के घरों में घुस रहा है।  मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 6 दिनों तक राज्य के कई जिलों में भीषण बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- पिता मोदी कैबिनेट में मंत्री, बेटी ने किया हैरान कर देने वाला काम, साहस को लोग कर रहे सैल्यूट

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम
J&K के सोनमर्ग में टूटा बर्फ़ का पहाड़, देखें CCTV में कैसे कैद हुआ वो डरावना पल?