दिल्ली का खौफनाक क्राइम: दो बीवियों के चक्कर में पति ने रचा खूनी खेल, दोस्त से करवाया पत्नी का रेप, फिर कत्ल

Published : Apr 25, 2022, 06:32 PM IST
दिल्ली का खौफनाक क्राइम: दो बीवियों के चक्कर में पति ने रचा खूनी खेल, दोस्त से करवाया पत्नी का रेप, फिर कत्ल

सार

दिल्ली में एक महिला के कत्ल के मामले में दिल्ली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिसकी हत्या किसी और ने नहीं मृतका के पति ने की थी। मर्डर से पहले आरोपी ने अपने दोस्त से उसका रेप भी करवाया था।  

दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में एक सप्ताह पहले हुए एक महिला के मर्डर में पुलिस ने कातिल तक पहुंच चौंकाने वाला खुलासा किया है।  कत्ल ने वाला आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतका का पति निकला। आरोपी ने पहले तो अपने दोस्त से पहले बीवी का रेप कराया। इसके बाद उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। इस क्राइम में आरोपी की पहली पत्नी ने भी उसका साथ दिया।

पति के साथ रहने बिहार से दिल्ली आई थी महिला
दरअसल, आरोपी ने दो शादियां कर रखी थीं, एक साथ वह पहले से दिल्ली में रहता था। जबकि दूसरी पत्नी और मृतका मूल रुप से बिहार की रहने वाली थी। वह कुछ दिन पहले अपने पति के पास साथ रहने के लिए दिल्ली आई हुई थी। लेकिन यहां कुछ दिन रहने के बाद पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसी बीच आरोपी और उसकी पहली पत्नी ने महिला को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 

आरोपियों गुनाह कबूलते हुए सुनाई जुर्म की कहानी
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जांच में पता चला कि  पहली पत्नी को दूसरी पत्नी से जलन होती थी और उसने उसे खत्म करने की साजिश रची थी। इस वारदात को पूरा करने के लिए आरपी पति ने अपने एक दोस्त को भी शामिल किया। जांच में सामने आया कि मृतका के साथ पति के दोस्त ने पहले रेप किया और उसके बाद उसके पति और पहली पत्नी ने मिलकर उसका गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। वहीं लाश को नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में फेंक दिया। 

पुलिस ऐसे आरोपियों तक पहुंची
स्थानीय लोगों के जरिए 18 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की झाड़ियों में एक 30 साल की महिला शव पड़ा है। पुलिस ने मामले को  गंभीरता से लिया और इसकी जांच-पड़ताल की। शुरूआती जांच में पता चला कि मृतक म हिला 16 अप्रैल की रात 9:00 बजेअपने पति के साथ देखी गई थी। दोनों मंगल बाजार में खरीदारी करने के लिए गए थे। सीसीटीवी में दोनों के साथ देखा गया था।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

सोमनाथ मंदिर में नारी शक्ति का चमत्कार, 363 महिलाएं कमा रहीं सालाना 9 करोड़
रोज़ी-रोटी की कीमत मार खाकर चुकाई, Zepto डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के साथ बहुत बुरा हुआ