
कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश. यह तस्वीर देखकर आपको क्या लगा? यह किसी फिल्म के स्टंट का सीन नहीं है। यह किसी सरकस में दिखाए जाने वाले खतरनाक स्टंट का भी कोई मंजर नहीं है। यह हकीकत है। यह जल्दबाजी का नतीजा है। ओवरटेक करने का नतीजा है। यह बाइक सवार दोनों बसों से आगे निकलना चाहता था। उसने यह तक नहीं देखा कि दोनों बस एकदम नजदीक हैं। ऐसे में ओवरटेक करना खतरनाक साबित हो सकता है। यह हुआ भी।
यह मामला सोमवार को देहरा के तहत बढलठोर बाजार में देखने को मिला। सोमवार सुबह परिवहन निगम की एक बस डाडासीबा से ढलियारा की ओर जा रही थी। वहीं दूसरी बस देहरा से से डाडाबीस की ओर जा रही थी। इसी दौरान इस बाइक सवार ने दोनों बसों से आगे निकलना चाहा। लेकिन ऐसा करना उसकी बड़ी भूल साबित हुआ। अचानक दोनों बसें एकदम नजदीक आ गईं और बाइक सवार दोनों बसों के बीच फंस गया। गनीमत रही कि दोनों बसों के ड्राइवर ने तुरंत बसें रोक दीं। इसके बाद सूझबूझ से दोनों बसों के बीच गैप बनाया, जिससे बाइकर बाहर निकल सका। बाइक सवार एक प्रवासी मजदूर है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.