गुजरात के आणंद में दर्दनाक हादसा: कांग्रेस विधायक के दामाद ने 6 लोगों को कुचला, सभी की मौत

Published : Aug 12, 2022, 09:33 AM IST
गुजरात के आणंद में दर्दनाक हादसा: कांग्रेस विधायक के दामाद ने 6 लोगों को कुचला, सभी की मौत

सार

आणंद के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक गुप्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हादसा शाम को करीब 7 बजे हुआ है। हादसा कांग्रेस विधायक के दामाद की कार से हुआ है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। 

आणंद (गुजरात). गुजरात के आणंद जिले के सोजित्रा के पास एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसा गुरुवार को देर शाम हुआ। जानकारी के अनुसार, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 लोगों की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। जानकारी के अनुसार, मरने वालों में एक 3 लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

कार, ऑटो और बाइक में हुई भिड़ंत 
आणंद के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक गुप्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हादसा शाम को करीब 7 बजे हुआ है। एक कार, बाइक और ऑटो रिक्शा के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई जिसके बाद 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में ऑटो सवार चार लोगों और बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई। जबकि कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।  

कांग्रेस विधायक के दामाद की है कार
जानकारी के अनुसार, कार कांग्रेस विधायक केतन पाढियार के नाम से रजिस्टर्ड है। केतन पाढियार कांग्रेस विधायक पूनमभाई परमान का दामाद हैं। फिलहाल पुलिस ने विधायक के दामाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्जकर विधायक के दामाद को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने हिट एंड रन का केस कांग्रेस विधायक के दामाद के खिलाफ दर्ज किया है। 

रक्षाबंधन मनाकर आ रहा था परिवार 
पुलिस ने बताया कि हादसे में शिकार हुआ एक परिवार रक्षाबंधन मनाकर लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शुरुआती तौर पर कार ड्राइवर की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। यह मान रही है।

किसकी-किसकी हुई मौत
हादसे  में वीना विपुल मिस्त्री और उनकी दो बेटियां जिया और जानवी की मौत हो गई।  रिक्शा ड्राइवर यासीन मोहम्मद वोहरा मौत हो गई है। जबकि दो बाइक सवार योगेश राजेश ऑड और संदीप ठाकोर ऑड की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें-  नीतीश का पैर छूकर लिया तेजस्वी ने लिया आशीर्वाद, देखें कैसा था डिप्टी सीएम की पत्नी का रिएक्शन
 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

एक महीने में 900 कुत्तों का कत्लेआम, भारत के इस राज्य में पंचायतें क्यों कर रहीं बेजुबानों का मर्डर?
Republic Day Alert: नोएडा-अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मोड में एक्शन