
श्रीनगर: कश्मीर घाटी में बुधवार को लगातार चौथे दिन बर्फबारी हुई जिससे हवाई यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मैदानी इलाकों में मामूली बर्फबारी हुई लेकिन घाटी के, ऊंचाई पर स्थित क्षेत्रों, जम्मू और लद्दाख में भारी बर्फबारी हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी मंगलवार देर रात शुरू हुई। अगले कुछ दिनों तक बर्फबारी जारी रहने का अनुमान जताया गया है। बुधवार को बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर हवाई यातायात प्रभावित हुआ। अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने तक यहां कोई विमान उतर नहीं पाया था।
हवाईपट्टी पर बर्फ भी जमी बर्फ
बर्फ गिरने के कारण दृश्यता घट गई और हवाईपट्टी पर बर्फ भी जम गई। अधिकारी ने कहा कि मौसम में सुधार होता है तो हवाई यातायात बहाल किया जा सकता है। रविवार को हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं जिसके बाद से यहां हवाई यातायात लगातार प्रभावित है।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
(फाइल फोटो)
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.