बात सबके सामने पति की इज्जत की थी, लिहाजा पत्नी ने जोश भरा और जेबकतरे के पीछे लगा दी दौड़

यह मामला दिल्ली मेट्रेा का है। बात सबके सामने इज्जत की थी। लिहाजा पत्नी ने जोश भरा और जेबकतरे के पीछे दौड़ लगा दी। जेबकतरे ने बड़ी सफाई से पति की जेब से उड़ा दिए थे 50000 रुपए। हालांकि दम्पती को इसका आभास हो गया था।

Amitabh Budholiya | Published : Nov 26, 2019 6:05 AM IST

दिल्ली. बात अगर सरेआम अपनी इज्जत की हो, तो जोश किसी भी उम्र में आ सकता है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में देखने को मिला। एक दम्पती मेट्रो ट्रेन में सफर कर रहे थे। इसी दौरान एक जेबकतरे ने पतिदेव की जेब पर हाथ साफ कर दिए। हालांकि पतिदेव को इसका आभास हो गया। उन्होंने जेबकतरे को पकड़ लिया। लेकिन जेबकतरे ने पैसे अपने दूसरे साथी को दे दिए। यह देखकर पति को कुछ नहीं सूझा, पर पत्नी में जोश आ गया। उसने जेबकतरे के पीछे चिल्लाते हुए दौड़ लगा दी। आखिरकार जेबकतरे की सांस फूल गई और उसने हाथ खड़े कर दिए।

चांदनी चौक खरीददारी करने निकले थे
रोहिणी सेक्टर-3  निवासी महेश कुमार दुरेजा(53) अपनी पत्नी के संग खरीदारी करने चांदनी चौक जा रहे थे। इसी दौरान कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान उनकी जेब काट ली गई। पॉकेट में 50000 रुपए थे। दुरेजा रेलवे में कार्यरत हैं। घटना 23 नवंबर की बताई जाती है। महेश को अपनी जेब में कुछ अजीब से हरकत महसूस हुई। उन्होंने देखा कि एक युवक उनकी पॉकेट अपने पास छुपा रहा है। महेश को शक हुआ, तो उन्होंने जेबकतरे को पकड़ लिया। जेबकतरे ने यह देखकर तुरंत पैसे अपने दूसरे साथी को दे दिए। दूसरा जेबकतरा पैसे लेकर भागने लगा। महेश कुछ समझ ही नहीं पाए। यह देखकर उनकी पत्नी में जोश आ गया। वे चिल्लाते हुए जेबकतरे के पीछे दौड़ पड़ीं। वे तब तक जेबकतरे के पीछे भागती रहीं, जब तक कि वो थककर रुक नहीं गया। आखिरकार लोगों की मदद से जेबकतरे को पकड़ लिया गया। दोनों जेबकतरे विपिन और रविंद्र आजादपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Share this article
click me!