यह कंपनी सिर्फ नौकरी नहीं देती, अविवाहित कर्मचारियों की बेहतरीन शादी कराकर अच्छी सैलरी और सुविधा भी देती है

Published : May 08, 2022, 08:22 AM IST
यह कंपनी सिर्फ नौकरी नहीं देती, अविवाहित कर्मचारियों की बेहतरीन शादी कराकर अच्छी सैलरी और सुविधा भी देती है

सार

तमिलनाडु की एक आईटी सॉल्यूशन कंपनी अपने अविवाहित कर्मचारियों की न सिर्फ शादी कराने में मदद करती है बल्कि, शादी के बाद सैलरी भी बढ़ाती है और सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है। कर्मचारी इस कंपनी के सीईओ सेल्वा गणेश को अपना बड़ा भाई मानते हैं और सीईओ कर्मचारियों को अपने परिवार का सदस्य। 

नई दिल्ली। कौन नहीं चाहता कि उसे अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिले और सुंदर सी बेहतरीन पत्नी मिले। जीवन में हर किसी के बस ये दो बड़े सपने होते हैं और इन्हें पूरा करने की कोशिश में लगभग आधी उम्र गुजार देते हैं। मगर भारत की एक कंपनी ऐसी भी है, जो आपके ये दोनों ख्वाब पूरे करने में मदद करती है। तो ऐसे में फिलहाल ख्वाब बस ये होना चाहिए कि किसी तरह इस कंपनी में नौकरी मिल जाए। बाकि आगे का काम ये कंपनी खुद संभाल लेगी। 

यह कंपनी तमिलनाडु की एक आईटी फर्म है। बहुत बड़ी कंपनी नहीं है, मगर ठीक ठाक है। इसका राजस्व करीब सौ करोड़ रुपए है और नाम है श्री मूकांबिका इन्फो सॉल्यूशन। यह एक ग्लोबल टेक्नॉलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है। कंपनी अपने यहां काम करने वाले ऐसे कर्मचारी जिनकी शादी नहीं हुई है, उनके लिए जीवनसाथी भी तलाशती है। यानी अविवाहित कर्मचारियों की शादी कराने में भी यह कंपनी उनकी मदद करती है और कर्मचारी की शादी होने के बाद उसकी सैलरी भी बढ़ा दी जाती है। 

अच्छे कर्मचारी जल्दी टिकते नहीं थे, तो कंपनी बेहतरीन ऑफर देने लगी 
दरअसल, शिवकाशी से कंपनी की शुरुआत 2006 में हुई थी। इसके बाद कंपनी ने 2010 में अपना बेस ऑफिस मदुरै में खोला। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ सेल्वा गणेश हैं। फिलहाल, इस कंपनी का एन्युअल टर्नओवर लगभग सौ करोड़ है। सेल्वा गणेश अपने कर्मचारियों को अच्छे-अच्छे ऑफर देते रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शुरुआत में उन्हें कर्मचारी खोजने में समस्या हुई। अच्छे कर्मचारी जल्दी टिकते भी नहीं थे। ऐसे में उन्होंने कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देना शुरू किया। 

कर्मचारी सीईओ को बड़ा भाई मानते है 
सेल्वा गणेश अपने कर्मचारियों के साथ बेहतर रिश्ते रखने लगे। बिल्कुल परिवार जैसा सम्मान और भाव देने लगे। इससे कंपनी की परफॉरमेंस काफी अच्छी होने लगी। रिजल्ट अच्छे थे और ग्रोथ खूब हो रही थी। तब उन्होंने कर्मचारियों का ख्याल रखना शुरू किया और स्पेशल ऑफर भी देने लगे। ऐसे में कर्मचारी उन्हें बड़ा भाई मानने लगे हैं। 

शादी के बाद सैलरी और सुविधा दोनों बढ़ती है 
कुछ कर्मचारी इस कंपनी में काफी दूर से आते हैं। गरीब होते हैं मगर बेहद प्रतिभाशाली। ऐसे में सेल्वा गणेश उनकी हरसंभव मदद करते हैं। माता-पिता परेशान न हों, इसके लिए अच्छा से अच्छा जीवनसाथी तलाशते हैं और जरूरी हो तो उनकी शादी भी कराते हैं। शादी में कंपनी के सभी लोग शामिल भी होते हैं। शादी के बाद उस कर्मचारी की जरूरत मुताबिक सैलरी और सुविधाएं बढ़ा दी जाती हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

दादी ने पोती को पिलाई व्हिस्की, थोड़ी देर बाद हुआ कुछ ऐसा कि बाेली- मैंने सब बर्बाद कर दिया 

रूसी पर्यटक ने प्राचीन मंदिर में खिंचवाई न्यूड फोटो, इंडोनेशियाई सरकार ने सुनाई यह सख्त सजा

आसमान में दिखा स्पेस जेलीफिश, इंटरनेट पर हो रहा वायरल, स्पेस एक्स ने बताया क्यों सामने आया ऐसा नजारा

19 साल की लड़की के वीडियो को टिकटॉक ने बताया बेहद कामुक, सोशल मीडिया पर घटा दी रीच

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम