बंदरों की घुड़की के आगे डरकर भागते लोगों की ये तस्वीरें शॉक्ड करती हैं

Published : Nov 23, 2019, 05:05 PM IST
बंदरों की घुड़की के आगे डरकर भागते लोगों की ये तस्वीरें शॉक्ड करती हैं

सार

यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थल शिमला की है। लेकिन इन दिनों यहां बंदरों का आतंक बरपा हुआ है। बंदर पर्यटकों से खाने-पीने की चीजें छीन रहे हैं। उन पर हमला तक कर रहे हैं।

शिमला(हिमाचल): हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल शिमला की खूबसूरती को निहारने के लिए यहां पहुंचने वाले पर्यटक डरे हुए हैं। यहां बड़ी संख्या में बंदरों की मौजूदगी के चलते पर्यटकों को खतरा महसूस होने लगा है। बंदरों का झुंड पर्यटकों के हाथों से खाने-पीने की चीजें छीन रहा है। रोकने पर हमला तक कर रहा है। बंदरों को देखकर यहां कुत्तों के झुंड भी बढ़ते जा रहे हैं। बंदरों और कुत्तों के बीच अकसर झगड़ों के चलते पर्यटकों को भागना पड़ता है।


बताते हैं कि सर्दी बढ़ने से जाखू की पहाड़ी से बड़ी संख्या में बंदर नीचे उतरकर आ गए हैं। इन बंदरों और कुत्तों के बीच वर्चस्व को लेकर आए-दिन झगड़े हो रहे हैं। शिमला के मालरोड और रिज पर इन बंदरों की संख्या काफी बढ़ गई है। कुछ पर्यटकों ने कहा कि अगर बंदरों को कुछ खाने को न दिया जाए, तो वे हमला करने को तैयार हो जाते हैं।

PREV

Recommended Stories

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स कब लौटेंगे इंडिया? पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट
मद्रास हाई कोर्ट में वाकई कुछ गड़बड़ है? सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब, करूर भगदड़ केस से उठी बड़ी बहस