कोलकाता एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग, दो और यात्री मिले कोरोना वायरस से इन्फेक्टेड मिले

Published : Feb 13, 2020, 10:10 PM IST
कोलकाता एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग,  दो और यात्री मिले कोरोना वायरस से इन्फेक्टेड मिले

सार

बैंकॉक से एनएससीबीआई हवाई अड्डा पहुंचे दो यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकार के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता. बैंकॉक से एनएससीबीआई हवाई अड्डा पहुंचे दो यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकार के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अब तक कोलकाता में कोरोना के कुछ 3 मामले

इसे मिला कर कोलकाता में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामले हो गए हैं। एनएससीबीआई हवाई अड्डे के निदेशक कौशिक भट्टाचार्य ने पीटीआई भाषा से कहा कि हिमाद्री बर्मन को मंगलवार को और नागेन्द्र सिंह को बुधवार को संक्रमित पाया गया। दोनों को बेलियाघाट आईडी अस्पताल भेजा गया है।

कोलकाता से चीन के बीच सीधी उडान रद्द

उन्होंने कहा,‘‘ इससे पहले अनीता ओरांव नामक यात्री को भी थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान संक्रमित पाया गया था।’’ गौरतलब है कि कोलकाता से चीन के बीच सीधी उड़ान संचालित करने वाली दो विमानन कंपनियों ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। वहीं इंडिगो ने कोलकाता और गुआंगझू के बीच छह फरवरी से अपनी उड़ानें निलंबित की हुई हैं।

(ये खबर पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक  फोटो)

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गजब! पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, Ex IT प्रोफेशनल निकला शातिर चोर, कर डाली 60+ चोरियां, खरीद ली BMW