Uttarakhand Chunav 2022 : आखिरकार बदल गई हरीश रावत की सीट, अब रामनगर नहीं यहां से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने पांच सीटों पर टिकट बदले हैं। डोईवाला से मोहित उनियाल का टिकट कटा, गौरव चौधरी को मिला। चौबट्टाखाल से केसर सिंह नेगी। नरेंद्रनगर से ओम गोपाल रावत और ज्वालापुर से बरखारानी का टिकट बदल कर रवि बहादुर को दिया। टिहरी पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 27, 2022 3:13 AM IST / Updated: Jan 27 2022, 07:05 PM IST

देहरादून : आखिरकार पार्टी में बगावत को थामने के लिए कांग्रेस (congress) ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत (Harish Rawat) की सीट बदल दी है। अब रावत लाल कुंआ सीट से मैदान में उतरेंगे। इससे पहले वे नैनीताल जिले की रामनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले थे। इससे पहले वाली लिस्ट में लाल कुंआ से कांग्रेस ने संध्या डालाकोटी को टिकट दिया था। रामनगर विधानसभा क्षेत्र से महेंद्र पाल सिंह को टिकट दिया गया है।

तीसरी लिस्ट में कई सीट बदले
कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Chunav 2022) के लिए बुधवार को 10 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। इसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का है। उनका विधानसभा क्षेत्र बदल दिया गया है। कांग्रेस ने पांच सीटों पर टिकट बदले हैं। डोईवाला से मोहित उनियाल का टिकट कटा, गौरव चौधरी को मिला। चौबट्टाखाल से केसर सिंह नेगी। नरेंद्रनगर से ओम गोपाल रावत और ज्वालापुर से बरखा रानी का टिकट बदल कर रवि बहादुर को दिया। कालाढूंगी से महेंद्र पाल सिंह की जगह महेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण से टिकट मिला है। टिहरी पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है।

क्यों बदली रावत की सीट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत ने रामनगर से हरीश रावत की उम्मीदवारी का विरोध किया था। उन्होंने इस सीट से निर्दलीय उतरने का मन भी बना लिया था। इसी विरोध को थामने पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री ने दूसरी सीट से लड़ने का फैसला किया। जानकारी है कि रंजीत रावत रामनगर सीट पर लंबे समय से तैयारी कर रहे थे और अपनी दावेदारी कर रहे थे। रंजीत रावत को भी रामनगर से नहीं, बल्कि सल्ट से उम्मीदवार बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें-Uttarakhand Chunav 2022 : पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय Congress से बाहर, BJP में जाने की अटकलें

इसे भी पढ़ें-Uttarakhand Chunav 2022 : दो फरवरी को मेनिफेस्टो जारी कर सकती है BJP, युवाओं-महिलाओं पर होगा फोकस

Share this article
click me!