उत्तराखंड में New Year मनाने आए 28 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव, 4 दिन बाद रिपोर्ट आई, तब तक घर लौट चुके सभी

Published : Jan 03, 2022, 02:47 PM ISTUpdated : Jan 03, 2022, 02:58 PM IST
उत्तराखंड में New Year मनाने आए 28 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव, 4 दिन बाद रिपोर्ट आई, तब तक घर लौट चुके सभी

सार

 उत्तराखंड के ऋषिकेश में नया वर्ष मनाने आए 28 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी पर्यटकों के 31 दिसंबर को सैंपल लिए गए थे। ये पर्यटक जिस होटल, जंगल कैंप और होमस्टे में रुके थे, वहां के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच की जाएगी।

देहरादून। उत्तराखंड के ऋषिकेश में नया वर्ष मनाने आए 28 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी पर्यटकों के 31 दिसंबर को सैंपल लिए गए थे। फिलहाल, 4 दिन रिपोर्ट आई, तब तक सभी पर्यटक घर लौट चुके थे। स्वास्थ विभाग ने पर्यटकों को फोन करके जानकारी दी और संपर्क में आए स्थानीय लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ये पर्यटक ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला घूमने आए थे। पौड़ी स्वास्थ विभाग को सोमवार को आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट मिली। यमकेश्वर ब्लॉक के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित पर्यटक दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मेरठ और मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सभी पर्यटक वापस घर लौट चुके हैं। इस बारे में संबंधित जिले के स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी गई है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आए स्थानीय लोगों के बारे में पता किया जा रहा है। ये पर्यटक जिस होटल, जंगल कैंप और होमस्टे में रुके थे, वहां के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच की जाएगी।

उत्तराखंड में डबल डोज का टारगेट नहीं हो पाया पूरा
प्रदेश सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद 31 दिसंबर 2021 तक उत्तराखंड में वैक्सीन की दोनों डोज देने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद अब भी कम से कम 13.55 लाख वैक्सीन डोज लगाई जानी बाकी है। राज्य में कोविड वैक्सीन की जरूरत वाले 18 से 44 वर्ष के लोगों की कुल संख्या 49.34 लाख और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 27.95 लाख से ज्यादा है। 

31 दिसंबर तक 77.81 लोगों को वैक्सीन लगी
प्रदेश में कुल 77 लाख 29 हजार 466 लोगों को कोविड टीकाकरण किया जाना है। 31 दिसंबर 2021 तक राज्य में 77.81 लाख को पहली डोज दी गई। जबकि 63.74 लाख से ज्यादा को दोनों डोज लगाई गई है। 13. 55 लाख को अभी दूसरी डोज दी जानी बाकी है।

नालंदा मेडिकल कॉलेज बना कोरोना का हॉट स्पॉट, 87 डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव

आर्यन ड्रग्स केस के बाद फिर चर्चा में कॉर्डेलिया क्रूज, एक क्रू मेंबर कोरोना पॉजिटिव से 2000 लोग शिप मे फंसे

बिहार में हाड़-मांस कंपा रही ठंड: पटना में 8वीं तक के सभी स्कूल हुए बंद, कोरोना से ज्यादा खतरनाक सर्द हवाएं!

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

दोस्ती, गुस्सा और कत्ल: गोवा में रूसी नागरिक ने क्यों काटा दो महिलाओं का गला?
PM मोदी ने खोला TMC का 'करप्शन फाइल', मालदा में बोले- 'बंगाल में पलटनो जरूरी है'