WB: वैक्सीनेशन सेंटर पर भगदड़ से कई घायल, BJP MLA बोलीं- सीएम साहिबा, लोगों का जीवन संकट में क्यों डाला

आसनसोल से विधायक व बीजेपी महिला मोर्चा बंगाल की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने वैक्सीनेशन सेंटर का वीडियो ट्वीट कर ममता सरकार को कोसा है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 31, 2021 3:36 PM IST

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बनरहट क्षेत्र में वैक्सीनेशन सेंटर पर भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए। सुरक्षा व्यवस्था के नाकाफी इंतजाम और लोगों की सेंटर पर अत्यधिक भीड़ से अव्यवस्था फैल गई। इस भगदड़ के बाद चपेट में आए लोगों की चीख-पुकार से माहौल गंभीर हो गया। विपक्ष ने ममता सरकार की सुरक्षा व्यवस्था व इंतजामात पर सवाल खड़े किए हैं। आसनसोल से विधायक व बीजेपी महिला मोर्चा बंगाल की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने वैक्सीनेशन सेंटर का वीडियो ट्वीट कर ममता सरकार को कोसा है। 

 

दरअसल, कोविड-19 वैक्सीन गांव-गांव कैंप लगवाकर दिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के बनरहट ब्लॉक के शलबरी नंबर 1 गांव में भी वैक्सीनेशन कैंप लगा था। भीड़ बेहद अधिक थी और सुरक्षा के इंतजाम बहुत कम। बताया जा रहा है कि भीड़ बढ़ती गई और दबाव के वजह से गेट टूट गया। इसके बाद मची भगदड़ को संभालना मुश्किल हो गया। भगदड़ में दर्जनों लोग नीचे गिर गए और भीड़ ने बुरी तरह कुचल दिया। इससे काफी संख्या में लोग घायल हो गए। हर ओर चीख पुकार मच गई। वैक्सीन लगवाने आए लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती हुए। 

यह भी पढ़ें:

लीजिए पेश है Taliban सरकार में पहला कबाड़ चीजों का बना म्यूजियम; जानिए ये क्या बला है

Taliban के 'सत्ता' में आते ही फिर जिंदा हुआ महिलाओं में टॉर्चर का खौफ, लेडी आर्टिस्ट ने दिखाया दर्द

जम्मू-कश्मीरः अचानक कहां गायब हो गए घाटी के 60 युवा, एलओसी पर आतंकी कैंप हुए आबाद

Share this article
click me!

Latest Videos

20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक