पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर के पास मिले बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना की स्पेशल टीम, पूरे इलाके में अलर्ट

Published : Jan 03, 2023, 03:44 PM IST
पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर के पास मिले बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना की स्पेशल टीम, पूरे इलाके में अलर्ट

सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर के पास मिले जिंदा बम को डिफ्यूज करने के लिए बम स्क्वायड मौके पर पहुंची हुई है।

चंडीगढ़( Punjab).  पंजाब के सीएम भगवंत मान के घर के पास मिले जिंदा बम को डिफ्यूज करने के लिए बम स्क्वायड मौके पर पहुंची हुई है। पंजाब CM भगवंत मान की चंडीगढ़ स्थित कोठी से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर कांसल-नयागांव टी-पॉइंट के पास मिले बम की जांच के लिए चंडी मंदिर से आर्मी की बम स्क्वायड टीम पहुंच गई है। इस दौरान बम डिस्पोजल टीम इसे डिफ्यूज करेगी। चंडीगढ़ पुलिस ने सोमवार शाम को आर्मी को इसकी जानकारी दी गई थी। बम मिलने के बाद से पूरे इलाके को अलर्ट किया गया है।

गौरतलब है कि सोमवार शाम को पंजाब के सीएम हाउस के पास जिंदा बम बरामद होने से हड़कंप मच गया। ये बम सीएम हाउस के नजदीक बने वीवीआइपी हेलीपैड के करीब मिला है। चंडीगढ़ के कांसल और मोहाली के नया गांव की सीमा के नजदीक मिले इस बम को डिफ्यूज करने के लिए सेना का बम निरोधक दस्ता और चंडीगढ़ पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है।

दो राज्यों के सीएम के हेलीपैड के पास मिला था बम
बताया जा रहा हूं कि चंडीगढ़ से 2 किलोमीटर दूर पंजाब के कंसल गांव के पास आम के बगीचे में ये बॉम्ब शेल मिला। यहां से हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री का हैलीपेड 1 किलोमीटर दूर है। वही हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री का आवास स्थान यहां से मात्र 2 किलोमीटर दूर है।

सिविल डिफेंस नोडल ऑफिसर बोले- हमने कवर किया इलाका
चंडीगढ़ पुलिस के सिविल डिफेंस नोडल ऑफिसर कुलदीप कोहली ने बताया कि कंसल और नया गांव के टी पॉइंट के बीच में आम के बगीचे में बॉम्ब शेल मिला है। हमने उस इलाके को कवर कर लिया है। आर्मी बॉम्ब स्क्वाड को इसकी जानकारी दे दी गई है। जल्द ही आर्मी बॉम्ब स्क्वाड यहां पहुंचेगा और बम को डिफ्यूज किया जाएगा। उसके बाद इस पूरे मामले की जांच की जाएगी कि आखिर कहां से बॉम्ब शैल यहां पहुंचा।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab State Lottery Result 19 November 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, 19 नवंबर को जानें 21 लाख का विजेता कौन?
Patiala Bridge Collapse: पुल पहले से हिल रहा था? ट्रक ड्राइवर ने बताई हादसे से पहले की बात!