मुस्लिमों ने गुरुद्वारे में अदा की नमाज, फिर वहीं बैठकर खोला रोजा

Published : May 25, 2020, 11:55 AM ISTUpdated : May 25, 2020, 07:52 PM IST
मुस्लिमों ने गुरुद्वारे में अदा की नमाज, फिर वहीं बैठकर खोला रोजा

सार

आज पूरे देश में ईद मनाई जा रही है, कोरोना संक्रमण का डर और लॉकडाउन की वजह से घरों में ही नमाज पढ़ी गई। इस दिन सभी बुराइयों को भूल लोग गले मिलते हैं। मानवता ही ऐसी ही मिसाल पंजाब के मालेरकोटला के प्रमुख गुरुद्वारे में देखने को मिली। जहां ईद से एक दिन पहले रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया।

संगरूर/मालेरकोटला (पंजाब). सोमवार को पूरे देश में ईद मनाई गई। कोरोना संक्रमण का डर और लॉकडाउन की वजह से घरों में ही नमाज पढ़ी गई।  मानवता की एक मिसाल पंजाब के मालेरकोटला के प्रमुख गुरुद्वारे में देखने को मिली। जहां ईद से एक दिन पहले रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। 

14 साल से चली आ रही है यह परंपरा 
दरअसल, मालेरकोटला के प्रमुख गुरुद्वारे  में यह परंपरा करीब 14 साल से चली आ रही है। जहां मुस्लिम लोग ईद से एक दिन पहले शाम में  गुरुद्वारे में बैठकर रोजा खोलते हैं। रविवार के दिन भी यह परंपरा यहां देखने को मिली। इस दौरान यहां पर पंजाबी समाज के लोग भी शामिल हुए।

इसी गुरुद्वारे में दिया गया था ''हक़ की आवाज'' का नारा
बता दें कि इस मौके पर हेड ग्रंथी भाई नरिंदर सिंह और एसपी मनजीत बराड़ ने मुफ्ती इर्तिका उल हसन कादिल बी को ईद की बधाई दी। मुस्लिम धर्मगुरू ने बताया कि यहीं पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों को नींव में चुनवाए जाने के विरोध में मालेरकोटला के नवाब शेर खां ने हा का नारा (हक की आवाज) दिया था। इसलिए गुरुद्वारा का नाम 'हा दा नारा' पड़ गया।

(मालेरकोटला के गुरुद्वारे में रोजा इफ्तार करते हुए मुस्लिम समाज के लोग )

पीएम ने भी सभी देशवासियों को ईद की बधाई
ईद के इस खाद मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को बधाई दी। पीएम ने लिखा, ईद मुबारक! ईद-उल-फितर पर सभी को बधाई, इस अवसर पर करुणा, भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाएं, सभी लोग स्वस्थ और समृद्ध रहें।
 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab State Lottery Result 19 November 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, 19 नवंबर को जानें 21 लाख का विजेता कौन?
Patiala Bridge Collapse: पुल पहले से हिल रहा था? ट्रक ड्राइवर ने बताई हादसे से पहले की बात!