लॉकडाउन में सुनसान मोहल्ले का प्रेमी-प्रेमिका ने उठाया फायदा और सीधे मंदिर जाकर 7 फेरे ले लिए

Published : May 21, 2020, 05:50 PM IST
लॉकडाउन में सुनसान मोहल्ले का प्रेमी-प्रेमिका ने उठाया फायदा और सीधे मंदिर जाकर 7 फेरे ले लिए

सार

प्यार कभी झुकता नहीं! यह कोई फिल्म स्टोरी नहीं, लेकिन है कुछ ऐसी ही। पंजाब के मानसा जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले प्रेमी युगल ने लॉकडाउन का फायदा उठाकर घर से भागकर मंदिर में जाकर शादी कर ली। इसके बाद वे पुलिस के पास पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस को अब प्रेमी युगल की सुरक्षा करनी पड़ रही है।

मानसा, पंजाब. लॉकडाउन के कारण घर में बंद प्रेमी युगल एक अलग तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं। वे एक-दूसरे से खुलकर फोन पर बात तक नहीं कर पा रहे हैं, मिलना तो दूर की बात। लेकिन इस प्रेमी कपल ले लॉकडाउन का फायदा उठाया। जब गली-मोहल्ले सून पड़े हैं। ये चुपचाप घर से बाहर निकले और मंदिर में जाकर शादी कर ली। जानिए पूरा किस्सा...


फिल्मी कहानी सी लवस्टोरी..
प्यार कभी झुकता नहीं! यह कोई फिल्म स्टोरी नहीं, लेकिन है कुछ ऐसी ही। अलग-अलग गांव के रहने वाले प्रेमी युगल ने लॉकडाउन का फायदा उठाकर घर से भागकर मंदिर में जाकर शादी कर ली। इसके बाद वे पुलिस के पास पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए हैं। प्रेमिका पंजाब के मानसा जिले के थाना बरेटा गांव की रहने वाली है। वहीं, प्रेमी हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना कस्बा के दहमान गांव का रहने वाला है। रविवार को प्रेमी कपल घर से भाग निकले। प्रेमिका भूना पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने यहां अपनी प्रेम कहानी बताई। पुलिस ने पहले दोनों को खाना खिलाया और फिर समस्या सुनी।

लड़की के परिजनों ने दर्ज कराया था प्रेमी पर मामला..
पुलिस ने बताया कि 16 अप्रैल को लड़की के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लड़की ने बताया कि वो 15 अप्रैल को अपने प्रेमी हैप्पी सिंह के साथा कनौह के एक मंदिर पहुंची। वहां प्रेम विवाह कर लिया। इसकी जानकारी घरवालों को पता चली, तो वे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। भूना थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह नैन ने बताया कि चूंकि पंजाब पुलिस में लड़के के खिलाफ मामला दर्ज था, इसलिए पंजाब पुलिस कपल को अपने साथ ले गई। हालांकि मजिस्ट्रेट के सामने बयान में दोनों ने रजामंदी से शादी की बात कही।
 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Viral Girl Oshin Pandiya: ऑफिस की दिवाली पार्टी के एक डांस ने बनाया इंटरनेट सेंसेशन, कौन हैं ओशीन?
भगवंत मान को चुनाव से पहले बड़ा झटका: कौन हैं विधायक चेतन और हरमीत...जिन्होंने छोड़ी AAP