Punjab Election 2022: पंजाब में एक चरण में चुनाव, 14 फरवरी वोटिंग और 10 मार्च को काउंटिंग, चुनावी सभाओं पर रोक

राज्य में अभी कांग्रेस की सरकार है और चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले शिअद और भाजपा की सरकार रही। भाजपा इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पीएलसी और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिअद (संयुक्त) के साथ चुनावी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी भी छोटे दलों से गठबंधन को तैयार है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 8, 2022 7:47 AM IST / Updated: Jan 08 2022, 05:42 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड समेत मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। पंजाब में भी चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) का बिगुल बज गया है। राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। पंजाब में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव के परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 7, मणिपुर में 2, पंजाब-उत्तराखंड और गोवा में 1-1 चरण में मतदान होगा। 10 मार्च को नतीजे आएंगे। यूपी में 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान होगा। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा।

15 जनवरी तक जनसभाओं पर रोक
चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें। 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा नहीं होगी। नुक्कड़ सभा, बाइक रैली पर भी रोक लगाई है। कैंपेन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।  घर-घर जाकर 5 लोगों को प्रचार करने की अनुमति होगी। जीत के बाद विजय जुलूस पर रोक रहेगी। ज्यादा से ज्यादा वर्चुअल सभाएं करने पर जोर दिया है। वर्चुअल रैली के जरिए प्रचार होगा। डोर टू डोर कैंपेन के लिए 5 लोगों की इजाजत होगी। चुनाव में पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली, नुक्कड़ सभा और रोड शो पर रोक लगा दी गई है। इन जनसभाओं पर 15 जनवरी तक रोक लगाई है। रात 8 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर भी रोक है। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि कोरोना में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है। लेकिन कोरोना के बीच चुनाव करना हमारा कर्त्तव्य है। पांचों राज्यों में 18.3 करोड़ मतदाता वोटिंग करेंगे। इनमें 8.55 करोड़ महिलाएं हैं।
पूरी चुनाव प्रक्रिया कोविड प्रोटोकॉल के तहत कराई जाएगी। 5 जनवरी को मतदाता सूची प्रकाशित हो गई। बूथ पर खास व्यवस्थाएं कराई गई हैं। यूपी में 29% मतदाता पहली बार वोटिंग करेंगे। पोलिंग बूथ ग्राउंड फ्लोर पर बनाए जाएंगे। थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क और सैनिटाइजर भी व्यवस्था की जाएगी। 2 लाख 15 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ होंगे। हर मतदान केंद्रों पर अधिकतम 1250 वोटर ही होंगे। 16% पोलिंग स्टेशन बढ़ाए गए हैं। इस बार महिला वोटर्स की भागीदारी बढ़ी है। 
 
CEC सुशील चंद्र ने कहा कि पांच राज्यों की 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है। कोरोना के चलते नए प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। हमने इस बार तीन उद्देश्यों पर काम किया है। कोविड फ्री चुनाव, मतदाताओं की सहूलियत और अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी। कुल 24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनमें से 11.4 लाख लड़कियां पहली बार वोटर बनीं हैं। उम्मीदवार चुनाव में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके साथ ही पार्टियों को अपने होम पेज पर आपराधिक आरोप वाले उम्मीदवारों की जानकारी देनी होगी। सभी राजनीतिक दलों के लिए ‘सुविधा’ ऐप बनाया गया है। ये चुनाव में धांधली रोकेगा। अवैध शराब और पैसे पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

ऑनलाइन नामांकन जमा करने की ऑप्शनल सुविधा
उम्मीदवारों को नामांकन ऑनलाइन जमा करने की ऑप्शनल सुविधा मिलेगी। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशियों को अखबारों, टीवी चैनलों पर प्रचार अभियान की अवधि के दौरान तीन बार अपने खिलाफ लंबित मुकदमों की जानकारी देनी होगी। राजनीतिक दलों को भी यह बताना होगा कि ऐसी पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को उन्होंने क्यों चुना है? ऐसे उम्मीदवारों की जानकारी know your candidate एप पर भी उपलब्ध होगी। इस चुनाव में हर बूथ पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। चुनावी खर्च सीमा बढ़ाकर 40 लाख की गई है। 900 ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे।

हर विधानसभा में एक मतदान केंद्र महिला स्टाफ संभालेंगी
हर विधानसभा में एक पोलिंग बूथ पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। ये महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बेहतर होगा। दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही कोविड संक्रमित व्यक्तियों के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। वहीं बैटल पेपर के जरिए वोटिंग की व्यवस्था होगी। 690 निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसे 1620 मतदान केंद्र होंगे। 11.04 लाख महिलाएं पहली बार मतदान करेंगी। 

80+ बुजुर्गों और कोविड मरीजों को पोस्टल बैटेल की सुविधा
इस बार 1250 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया गया है। 1620 बूथ को महिला पोलिंग कर्मी मैनेज करेंगी। चुनाव आयोग ने सरकारी कर्मचारियों के अलावा 80 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों, दिव्यांगों और कोविड मरीजों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की है। 

कोरोना पॉजिटिव घर पर ही डाल सकेगा वोट
सभी बूथ पर पुरुष और महिला सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। कोरोना मरीज या संदिग्ध के घर वीडीओ टीम के साथ चुनाव आयोग की टीम विशेष वैन से जाएगी और वोट डलवा कर आएगी। इन्हें बैलेट पेपर से वोट डालने का अधिकार मिलेगा। संवेदनशील बूथों पर पूरे दिन वीडियोग्राफी होगी। पांचों राज्यों में एक लाख से ज्यादा बूथों पर लाइव वेबकास्ट होगा। ऑब्जर्वर भी ज्यादा संख्या में तैनात होंगे।

पंजाब चुनाव में सुरक्षा को लेकर अलर्ट
पंजाब में 22 जिले हैं। 2017 के चुनाव में कांग्रेस को कुल 77 सीटें, AAP को 20, शिअद को 15, भाजपा को 3 और लोक इंसाफ पार्टी को 2 सीटें मिली थीं। पंजाब में विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2022 को समाप्त हो रहा है। विधानसभा में 117 सदस्यों की संख्या है। राज्य में अभी कांग्रेस की सरकार है और चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले शिअद और भाजपा की सरकार रही। भाजपा इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पीएलसी और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिअद (संयुक्त) के साथ चुनावी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी भी छोटे दलों से गठबंधन को तैयार है। जबकि अकाली दल इस बार बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा। फिलहाल, पंजाब में चुनाव कराने के साथ सुरक्षा की भी बड़ी चुनौती है। खुफिया एजेंसी इनपुट दे चुकी हैं कि पंजाब में सुरक्षा की स्थिति गंभीर है।

PM की सुरक्षा में चूक के बाद चन्नी फिर मुश्किल में, पत्नी और बेटा कोरोना पॉजिटिव, जानें CM की रिपोर्ट

जब CM ने मंच से किया बड़ा ऐलान और बगल में खड़ी डॉक्टर बीवी को दिया इसका श्रेय, तो फफक कर रो पड़ीं मिसेज चन्नी

गजब पंजाब के मुख्यमंत्री! दूसरों को आदेश देने वाले CM चन्नी ने तोड़ी गाइडलाइन, मंच पर न मास्क न दो गज की दूरी

PM मोदी की सुरक्षा में चूक पर CM चन्नी का पहला बयान- प्लान बदलने से यह सब हुआ, कुदरत भी इसके लिए जिम्मेदार

Share this article
click me!