पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को सीने में हुआ दर्द, फोर्टिस अस्पताल में हुए भर्ती

शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 12, 2022 8:48 AM IST / Updated: Jun 12 2022, 02:31 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में दर्द की परेशानी हुई थी। परिजन उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के सीएम बने थे। शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार रात को उन्हें उल्टी आने के बाद अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर है। 6 जून को उन्हें गैस्ट्रिक संबंधी परेशानी के चलते चंडीगढ़ के PGIMER (Postgraduate Institute of Medical Education and Research) में भर्ती कराया गया था। एक दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

Latest Videos

फरवरी में भी बिगड़ गई थी तबीयत 
प्रकाश सिंह बादल की तबीयत फरवरी में भी अचानक बिगड़ गई थी। उस समय उन्हें मुक्तसर जिले से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भेजा गया था। उन्हें सीने में जकड़न का अनुभव हो रहा था। 94 साल के प्रकाश सिंह बादल इसी साल जनवरी में कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह बीमारी से उबर गए थे।

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev